Oppo F5 भारत में हुआ लॉन्च: जानें फीचर्स - Khabar NonStop
Oppo के फोन खास अपने सेल्फी फीचर के लिए जाने जाते हैं। और अब एक और नया खास सेल्फी फोन तैयार किया गया है। जो भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे पिछले महीने ही फिलिपिंस में लॉन्च किया गया था। और अब इस स्मार्टफोन Oppo F5 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ग्राहक इसे एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 6 इंच डिस्प्ले और AI ब्यूटीफिकेशन फीचर वाला Oppo F5 Youth भी दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसकी अभी कोई ज्यादा जानकारी नहीं साझा की गई है।
Oppo ने लॉन्च किया Oppo F5 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
ये हैं फीचर्स
Oppo F5 को 4GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 19,990 रुपये रखी गई है।और ये ब्लैक और गोल्ड दो कलर वेरिएंट में ग्राहकों को उपलब्ध होगा। वहीं इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 24,990 रुपये रखी गई है। और ग्राहक इसे रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। हालांकि 6GB रैम वाला वैरिएंट दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। ग्राहक Oppo F5 को 9 नवंबर से फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।इसके फ्रंट कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ब्यूटी टेक्नोलॉजी दिया गया है। साथ ही नए Oppo F5 में मौजूदा ट्रेंड के हिसाब से स्लिम बेजल वाला डिस्प्ले भी दिया गया है।
इस दिन लॉन्च होगा Oppo का नया स्मार्टफोन F5
इसका AI बेस्ड फ्रंट कैमरा है इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है। जो यूजर्स को एक अलग और बेहतरीन सेल्फी का अनुभव देगा। यूजर्स की आंखें इसके ब्यूटी आइरिश टूल के जरिए किसी भी फोटो में शाइन करेंगी। इसके फ्रंट कैमरे के जरिए बोके इफेक्ट वाली फोटोज भी क्लिक की जा सकती हैं। इसका फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं इसके बैक में f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।इसमें 1080×2160 रिजोल्यूशन वाला 6-इंच फुल-HD+ TFT का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसके इंटरनल स्टोरेज को कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकी डुअल नैनो सिम सपोर्ट भी है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek (MT6763T) प्रोसेसर दिया गया है। ये कंपनी के ColorOS 3.2 बेस्ड एंड्रायड 7.1 नूगट पर चलता है। इसका वजन 152 ग्राम है। इसमें 3200mAh की बैटरी दी गई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zbnKKN
Comments
Post a Comment