OMG: इतने हजार करोड़ रुपये में बिकी है दा विंची की पेंटिंग
रोचक डेस्क। महान चित्रकार लियोनार्दो दा विंची की बनाई 500 साल पुरानी पेंटिंग बळ्धवार को न्यूयॉर्क में नीलाम की गई। लगभग 2937 करोड़ रुपये में नीलाम हळ्ई सेवियर ऑफ द वर्ल्ड नामक इस पेंटिंग ने नीलामी के सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिए है। इससे पहले सबसे महंगी पेंटिंग पाब्लो पिकासो की वुमेन आफ अल्जीयर्स थी, जो 1100 करोड़ रुपए में बिकी थी। सेवियर ऑफ द वर्ल्ड : इस कलाकृति (पेंटिंग) को सेलवेटर मुंडी के नाम से भी जाना जाता है। विंची ने 1506 में फ्रांंस में रहते हुए इसे बनाना शुरू किया था, जो सात साल में पूरा हुआ।
यह 400 साल तक ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन रही। फिर 1958 तक सर फ्रांसिस कुक के संग्र्रहालय में रही। वहां से विंची के एक छात्र ने इस पेंटिंग को हासिल किया। 2004 में यह न्यूयार्क पहुंची। 2013 में लगभग 500 करोड़ में पेरिस के एक डीलर ने खरीदी। फिर रूस के दमित्री रियाबोलोब्लेव ने इसके लिए 829 करोड़ रुपये चुकाए। अब रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर बिकने वाली विंची की यह पेंटिंग कभी सिर्फ 45 पौंड में बिकी थी।
20 मिनट में बिक गई
यह विंची की चुनिंदा 20 पेंटिंग्स में एक है। इसमें ईसा मसीह ने पुनर्जागरण काल के कपड़े पहन रखे हैं। एक हाथ में क्रिस्टल का गोला तो दूसरा आशीर्वाद की मुद्रा में है। इतनी महंगी पेंटिंग की नीलामी में सिर्फ 20 मिनट लगे। फिलहाल खरीदार का नाम नहीं जाहिर किया गया है।
जानिए कौन हैं विंची
इटली के फ्लोरेंस प्रांत के विंची गांव में 1452 में जन्मे थे। दुनिया के महानतम चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतज्ञ भी थे। उनकी सबसे प्रसिद्ध कलाकृतियों में मोनालिसा और द लास्ट सपर है। मोनालिसा की मुस्कान आज भी रहस्य है। दूसरी फोटो ईसा मसीह के अंतिम भोज की है।
कीमत और कलाकृति
(1) पाब्लो पिकासो की द वुमेन आफ अल्जीयर्स 2015 में 1100 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी।
(2) नार्वे के मशहूर पेंटर एडवर्ड मंच की 1893 में बनाई द स्क्रीम 2012 में 782 करोड़ रुपये में बिकी।
(3) पिकासो की न्यूड, लीव्स एंड बस्ट 2010 में 694 करोड़ में बिकी।
(4) अल्बर्टो गियाकोमेटी की पेंटिंग 2010 में 686 करोड़ में बिकी।
(5) 1905 में पिकासो की ही बनाई पेंटिंग ब्वाय विथ पाइप न्यूयार्क में 2004 में 679 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी।
The post OMG: इतने हजार करोड़ रुपये में बिकी है दा विंची की पेंटिंग appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A65pQq
Comments
Post a Comment