OMG: इस कंपनी ने इस बैंक से लिया इतना बड़ा लोन
डेस्क: इंडिया के अंदर लोन लेना कोई बड़ी बात नहीं है, क्यों की यहाँ पर आम आदमी भी लोन ले सकता है तो बड़ी कम्पनिया तो आसानी से बहुत बड़ा लोन ले सकती है। एअर इंडिया इन दिनों खराब वित्तीय हालात से जूझ रहा है और इस बीच सरकारी एयरलाइंस को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, एअर इंडिया को तत्काल के आवश्यक खर्चों के लिए बैंक ऑफ इंडिया से 1500 करोड़ रुपए का लोन मिल गया है। एयर इंडिया को यह लोन उसके रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए मिला है। लोन लेना कोई बड़ी बात नहीं है पर उसे चुकाना बड़ी बात है।
गौरतलब है की एयर इंडिया घाटे में चल रही है और वो अपना खर्चा भी नहीं चला पा रही है है। इस लिए इस एयर लाइन कंपनी ने बैंक ऑफ़ इंडिया से लोन लिया है। इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आया है। इससे पहले, एअर इंडिया को 3,250 करोड़ रुपए का शॉर्ट टर्म लोन दो बैंकों इंडसइंड बैंक और पंजाब नेशनल बैंक से मिला था। सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया को इससे पहले मिला कर्ज भी तत्काल पूंजीगत जरूरतों की पूर्ति के लिए ही मिला था। आपको बता दे की इस कम्पनी ने ये लोन एमरजैंसी के अंदर लिया है।
दरअसल इस एयर लाइन्स कंपनी की ये हालत हो गयी की ये दूसरी कम्पनियो द्वारा ख़रीदे जान तक की बात हो चुकी थी। आपको बता दे की कुछ विदेशी कंपनियों ने एयर इंडिया को ख़रीदने का ऑफर भी दे दिया था। करदाताओं के पैसे से संचालित यह एयरलाइन कई तरह की मुश्किलों से जूझ रही है। इस कंपनी के सामने घाटा, कर्ज बोझ और विमान क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा प्रमुख चुनौतियां हैं। सरकार कंपनी के रणनीतिक विनिवेश की तैयारी में जुटी है। कुछ देशी-विदेशी कंपनियों ने एयर इंडिया को खरीदने में रुचि दिखाई है। दूसरी विदेशी कम्पनिया जो बहुत मुनाफा कमा रही है।
The post OMG: इस कंपनी ने इस बैंक से लिया इतना बड़ा लोन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zRCoIr
Comments
Post a Comment