sss

; //]]>

OMG : 16 दिन की बच्ची ने निकाले दांत

रोचक डेस्क। आपके भी यह खबर सुनकर होश उड़ जाएंगे। यह खबर है एक 16 दिन के बच्चे की जिसके दांत निकल आए। डॉक्टरों के भी इस चमत्कार को देखकर होश उड़ गए उनको ऐसा लगने लगा कि यह कोई कुदरत का ही करिश्मा है। उनको तो इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था अगर आपको भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा तो देखिए इसकी कुछ तस्वीरें। आइए जानते है इस खबर के बारे में विस्तार से …

यह खबर हरियाणा के जींद नामक स्थान की है। यहां 16 दिन की बच्ची के ही दांत निकल आए और उन्हें देखकर सभी हैरान रह गए यहां तक कि डॉक्टरों को भी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। आपको बता दें कि यहां के अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश पांचाल के द्वारा ने एक 16 दिन की बच्ची के मुंह से दांत निकालें गए। इसके बाद बच्ची की सेहत ठीक है। डॉ. रमेश पांचाल ने यह बताया कि इससे पहले भी एक माह में ऐसे दो केस हो चुके है।

यहां के निवासी राकेश कुमार का इस मामले में यह कहना है कि उसके घर में 16 दिन पहले ही एक बच्ची ने जन्म लिया था। शुरू में तो वह नॉर्मल थी लेकिन जब उसनें पिछले तीन-चार दिन से दूध पीना बंद कर दिया था और यही नहीं वह दूध पीते समय मां के स्तन को काट रही थी। तब तो मां ने ध्यान नहीं दिया लेकिन जब ऐसा कई बार हुआ तो उसे डॉक्टर को दिखाया गया।

जब कई बार ऐसा हुआ तो मां ने सोचा कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं इसलिए उसने बच्ची का मुंह देखा तो उसके दो दांत देखकर हम सभी के होश उड़ गए। हम सभी इतना डर गए थे कि उसको अस्पताल ले गए।

राकेश का यह कहना है कि डॉ. रमेश पांचाल भी बच्ची के दांत देखकर हैरान रह गए थे। घर वालों के कहने पर उन्होंने दांतों को निकाल दिया और बच्ची अब स्वस्थ है। इस मामले के बारे में डॉक्टर का यह कहना है कि ऐसे केस बहुत ही कम आते है और करीब दस हजार बच्चों में एक बच्चे को यह परेशानी होती है।

डॉ. रमेश पांचाल ने यह सलाह दी है कि अगर बच्चा दूध नहीं पिए तो एक बार उसका मुंह जरूर देख लें। आपको बता दें क्योंकि जब बच्चा गर्भ में होता है, तभी उसके दांत आ जाते है और कई बार ऐसा होता है कि ये दांत खुद ही टूट कर गले में फंस जाते है। इससे बच्चे को खतरा हो सकता है। इसलिए सावधान रहे जब ऐसी स्थिति हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

The post OMG : 16 दिन की बच्ची ने निकाले दांत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zoq4iC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop