NTPC हादसा: अचानक हुआ तेज धमाका, दहल गया NTPC प्लांट, जानें कैसे हुआ हादसा - Khabar NonStop
रायबरेली- यूपी के रायबरेली जिले में बुधवार को एनटीपीसी के पांच सौ मेगावॉट की यूनिट में हुए हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, 100 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
हादसा चश्मदीद की जुबानी
बता दें कि, ऊंचाहार स्थित यह प्लान्ट 30 साल पुराना है। कुछ ही महीने पहले इस प्लांट में पॉवर जेनरेटिंग यूनिट नंबर 6 शुरू की गयी थी। इस यूनिट के बॉयलर का पाइप फटने से विस्फोट हुआ है जिसमें दर्जनों मजदुर की मौत हुई है। इस बिस्फोट में घायल हुए एक चश्मदीद ने अस्पताल में बताया कि, ‘वहां ज़ोरदार विस्फोट हुआ, और चारों तरफ अंधेरा छा गया।’ वहीं, दुसरे चास्म्दिद ने कहा कि, ‘हम लोग 80-90 मीटर की दूरी पर थे… बॉयलर ने हिलना शुरू कर दिया था, और फिर विस्फोट हो गया… गैस में विस्फोट हुआ… बहुत-से लोग बेहोश हो गए।’ मिली जानकारी के मुताबिक प्लांट में काम करने वाले कुछ लोगों को बॉयलर में बन रहे दबाव का अंदाज़ा हो गया था लेकिन जब तक सभी को सुरक्षित बाहर निकाला जाता तब तक विस्फोट हो गया। ब्लास्ट होने के बाद एनटीपीसी बॉयलर से आग बरसने लगा और देखते ही देखते कई मजदूरों के चिथड़े उड़ गए किसी को सम्भलने का मौका नहीं मिला।
क्या कहा NTPC ने ?
NTPC ने एक बयान में कहा है, ‘अचानक असामान्य आवाज़ हुई, और एक जगह से गर्म गैसें और भाप निकली, जिससे आसपास काम कर रहे लोग प्रभावित हुए…’ कई घंटे तक राहत कार्य जारी रहने के बाद भी आशंका थी कि कुछ काम करने वाले अब भी यूनिट के भीतर फंसे हो सकते हैं.प्लान्ट को बुधवार को ही बंद कर दिया गया था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरुवार को कहा, “राहत कार्य अब भी जारी है…”
घायलों से मिलने पहुंचे राहुल गाँधी
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी में बॉलयर हादसे में लोगों की मौत तथा उनके घायल होने की घटना से बेहद दुखी हैं। उनके अस्वस्थ होने के कारण आज कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा अमेठी के सांसद राहुल गांधी ऊंचाहार पहुँच गए हैं। गुरुवार को रायबरेली पहुंचे राहुल गाँधी जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले और इसके बाद वो मृतकों के परिजनों से भी मिलेंगे।
जेडीयू सांसद ने दिया असंवेदनशील बयान
वहीं, इस हादसे में जेडीयू सांसद अली अनवर ने असंवेदनशील बयान दिया है, उन्होंने कहा कि, ‘एनटीपीसी का बॉयलर गेरुवा रंग चढ़ा देते तो शायद ये हादसा होने से बच जाता।’
रायबरेली: NTPC प्लांट में बॉयलर फटने से 10 की मौत, कई जख्मी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zbn5Jm
Comments
Post a Comment