sss

; //]]>

मॉरिशस से वापस आकर NTPC हादसे के पीड़ितों से मिले CM योगी - Khabar NonStop

yogi_ntpc_1509782676_618x347

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉरिशस के दौरे पर गए हुए थे। आर अब वे लौट चुके हैं। दौरे से लौटते ही सीएम योगी ऊंचाहार हादसे के पीड़ितों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंच गए।  रायबरेली के ऊंचाहार में बुधवार को NTPC के प्लांट में बॉयलर फटने से 30 ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

NTPC में हुए क्रूरतम खेल का भयावह विडियो, देखें यहाँ

NTPC के प्लांट में फटा बॉयलर 

इस हादसे में करीब 100 लोग घायल हुए हैं, 100 घायलों में से कुछ घायलों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग इतने गंभीर रूप से घायल हां कि उनको दिल्ली के सफदरजंग और एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है। सीएम योगी ने हादसे के तुरंत बाद घायलों को 50-50 हजार रुपए और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और के मुआवजे का एलान किया था।

राहुल गांधी भी आए मिलने

एनटीपीसी हादसे के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात दौरा को बीच में ही छोड़कर पीड़ितों से मिलने रायबरेली पहुंचे थे। एक्सपर्ट की एक टीम हादसे की जांच के लिए बनाई गई है। जिसको 30 दिन के अंदर ही जांच की रिपोर्ट देनी है। वहीं प्लांट के बड़े अधिकारी रविंद्र सिंह राठी ने प्रेस कांफ्रेंस कर गुरुवार को मीडिया के सामने घटना का ब्यौरा रखा और माना कि मशीन में खामियां थीं।

मौत के क्रूरतम खेल में गयी 30 जिंदगियां, ये थी हादसे की वजह, जिम्मेदार कौन?

एनटीपीसी की तरफ से नुआवजा
एनटीपीसी की तरफ से मृतकों को 20 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 10 लाख, मामूली घायलों को 2 लाख रुपये मुआवजा के तौर पर दिया जाएंगे। इसके साथ ही वर्कर कंपनसेशन के तहत 8 लाख रुपये भी दिए जाएंगे।


from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ix4kpA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop