रायबरेली: NTPC प्लांट में बॉयलर फटने से 10 की मौत, कई जख्मी - Khabar NonStop
रायबरेली-यूपी में रायबरेली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 10 मजदूरों की मौत हो गयी है जबकि 100 से ज्यादा मजदुर झुलस गए हैं। ये हादसा एनटीपीसी के बॉयलर का स्टीम पाइप फटने से हुआ है।
मथुरा। दो ट्रकों में भिडंत से रेल हादसा होते-होते बचा
बताया जा रहा है कि, ऊंचाहार एनटीपीसी के पांच सौ मेगावॉट की यूनिट में विस्फोट होने से 10 मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 100 से ज्यादा मजदूर जख्मी हुए हैं। हादसे के वक्त करीब 500 मजदुर काम कर रहे थे। वहीं, रायबरेली के जिलाधिकारी का कहना है कि दवाब की वजह से पाइप में विस्फोट हुआ, जिसके चलते वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। मौके पर p[अहुंची एम्बुलेंस से मजदूरों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हादसे की गंभीरता को देखते ऊंचाहार सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक अलर्ट जारी कर सभी चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को आपातकालीन ड्यूटी पर बुलाया गया है। फ़िलहाल, किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने यूनिट को सील कर दिया है।
योगी अदित्यनाथ ने की घोषणा
इस हादसे के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह को हादसे के पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के लिए सीएम की ओर से मृतक आश्रितों के लिए दो-दो लाख और गंभीर घायलों 50-50 हजार तथा सामान्य घायलों को 25-25 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। फ़िलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और घायलों के परिजनों की भीड़ अस्पताल के बाहर लगी हुई है।
कर्नाटकः दर्दनाक सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xKJI3I
Comments
Post a Comment