sss

; //]]>

ऑड-इवन हुआ रद्द, सरकार NGT के इन शर्तों पर हटी पीछे - Khabar NonStop

odd even

नई दिल्ली। दिल्ली में फैले हुए जहरीले प्रदूषण को सुधारने के लिए सरकार ने ऑड-इवन लागू करने का फैसला लिए था। दिल्ली सरकार के इस फैसले पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के शर्तों की रोक लग गयी है। NGT के शर्तों पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार बैकफुट पर आ गयी है। केजरीवाल सरकार ने NGT की शर्तों का पालन करने में असमर्थता जताई है। सरकार ने संसाधन न होने का हवाला देते हुए अपना हाथ पीछे खींच लिया है।

बीजेपी विधायकों ने की मांग, अनिल बैजल ने प्रदूषण रोकने के लिए दिए ये आदेश

एनजीटी ने सरकार से इन आठ शर्तों पर सहमती मांगी थी-

  1. NGT ने सरकार से ऑड-इवन नियम में महिलाओं को कोई छूट न देने की मांग की थी। गौरतलब हो इससे पहले यह नियम महिलाओं पर लागू नहीं होता था। इस बार एनजीटी ने इसे महिला-पुरुष सभी पर लागू करने के लिए कहा।
  2. दोपहिया वाहनों पर भी लगे ऑड-इवन। इस शर्त पर दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में 66 लाख टू-व्हीलर है, इतनी आबादी अगर सड़क पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करेगी तो 500 बस लानी पड़ेंगी, इतनी बस लाना सरकार के बस की बात नहीं।
  3. VVIP वाहनों पर भी लागू हो ऑड-इवन। सीएनजी वाहनों, एंबुलेंस और दमकल जैसी आपातकालीन सेवाओं को ही इस नियम से छूट मिलनी चाहिए।
  4. NGT ने सरकार से प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही खुद ब खुद ऑड-इवन लागू करने के लिए कहा था। NGT ने सरकार पर इतनी देरी में फैसला लेने के लिए सवाल भी उठाये।
  5. गौरतलब हो मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के भीतर बारिश की संभावना जताई है। अगर बारिश नहीं होती है तो सरकार को हेलीकाप्टर से छिड़काव करना पड़ेगा।
  6. दिल्ली और पड़ोसी राज्य में निर्माण कार्य पर रोक सुनिश्चित की जाये। NGT ने कहा दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में चल रहे 13 थर्मल प्लांट सल्फेट गैस छोड़ रहे हैं। ये PM10 और 2.5 का स्तर बढ़ा रहे हैं। इन्हें अपग्रेड किया जाए, हम समिति को निर्देश देते हैं कि इस पर हमें रिपोर्ट दें।
  7. कूड़ा और पराली जलाने पर सख्त हो सरकार। नियमों का उल्लंघन करने पर हो कारवाई।
  8. पुरानी डीजल और पेट्रोल गाड़ियों के परिचलन पर रोक की मांग।

धुंध ने अब तक ली 30 लोगों की जान

इसके अलावा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली सरकार से कई अन्य सवाल भी किये-

  • NGT ने सरकार से पूछा कि इस नियम को लागू करने के लिए कौन सी स्टडी की गयी?
  • इसके लिए उपराज्यपाल से अनुमति ली गयी या नहीं?
  • अभी तक क्यूँ नही लागू किया गया ऑड-इवन?
  • दोपहिया वाहनों पर छूट क्यों?
  • दिल्ली में कब PM10 का स्तर 100 रहा है?

दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी का हुआ एलान, घुट रहा लोगों का दम

हमारे सब्र का इम्तिहान न लो

NGT ने दिल्ली सरकार पर बेहद सख्त रुख अख्तियार किया। अधिकरण के अधिकारी ने बेहद कड़ी टिप्पड़ी करते हुए कहा, ‘ऑड इवन लागू करने पर अपनी मंशा बताइए। कोर्ट के आदेश से पहले आपने ऑड इवन क्यों लागू नहीं किया। क्या हालात सिर्फ 5 दिन के लिए गंभीर हुए हैं?’

दिल्ली-एनसीआर में छाया धुंध, ये FOG नहीं SMOG है



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i6VpMl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop