sss

; //]]>

NASA आपके टैक्सी से उड़ेंने के सपने को करेगा साकार - Khabar NonStop

download (1)

लॉस एंजिलिस। जब भी आप ट्रैफिक में फंसे होते हैं सोचते हैं कि आपकी गाड़ी उड़कर चली जाये और अाप जल्दी ही अपनी मंजिल पर पहुँच जायें। पर ऐसा नहीं हो पाता है लेकिन अब आपके सपने को नासा साकार करने जा रहा है। जी हाँ सही सुना अापने अब अाप जल्द ही उड़ने वाली टैक्सी में घूम पाएंगे। अभी तक आपने उड़ने वाली टैक्सियों के बारे में काफी सुना होगा। लेकिन सब कुछ सही रहा तो अब ये हकीकत में बदल सकता है। एप से टैक्सी बुक करने की सुविधा देने वाली कंपनी उबर (UBER) ने अमेरिका के प्रमुख अंतरिक्ष संगठन नासा (NASA) से हाथ मिलाया है ताकि वे उड़ने में सक्षम टैक्सियों के विकास की संभावनाएं तलाश सकें। सबसे अच्छी बात तो ये है कि उड़ने वाली टैक्सियों का किराया भी सामान्य टैक्सी यात्रा के बराबर ही रखा जाएगा।

भारत में Panasonic का Eluga I5 फोन लॉन्च

उबर ने की घोषणा

उबर ने घोषणा की है कि लॉस एंजिलिस भी उसकी पहले घोषित की गई ‘उबर एयर’ (uber air) पायलट योजना में भागीदार होगा। डलास फोर्ट-वर्थ, टेक्सास और दुबई भी इसमें शामिल हो चुके हैं। उबर ने एक बयान में कहा कि नासा की यूटीएम (मानवरहित यातायात प्रबंधन) परियोजना में उबर की भागीदारी कंपनी के अमेरिका के कुछ शहरों में उबर एयर की विमान सेवा प्रयोगिक तौर पर 2020 तक पर शुरू करने के लक्ष्य को पाने में मदद करेगी।

आपको बता दें कि नासा के साथ मिलकर उबर अन्य तरह की कई संभावनाओं को भी तलाश रहा है। उसका शहरी हवाई यातायात के नए बाजार को लेकर खुला रुख है। इससे पहले एयर टिकट बुक करने के साथ एयरपोर्ट स्थित किओस्क से कैब बुक कराने की सर्विस भी शुरू की गई थी। जिसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने ओला, उबर जैसी कैब एग्रिगेटरों के साथ समझौता किया था। देश के पांच हवाई अड्डों चेन्नई, कोलकाता, पुणे, लखनऊ और भुवनेश्वर में इस सेवा को शुरू किया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2m8nfMI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop