sss

; //]]>

NASA ने जारी की स्मॉग की तस्वीरें, दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह - Khabar NonStop

NASA

राजधानी दिल्ली में इन दिनों जहरीले स्मॉग का कहर बरकरार है जिससे लोगों को सांस लेना दूभर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण 6 गुना बढ़ गया है। वहीं, नासा ऑब्जर्वेटरी ने स्मॉग की कुछ तस्वीरें जारी की है, जिसमें दिल्ली समेत उत्तर भारत और पाकिस्तान में स्मॉग का कहर साफ दिखाई दे रहा है।

NASA

आज भी दिल्ली पर स्मॉग की चादर, 53 ट्रेनें लेट, 5वीं क्लास तक स्कूल बंद,

नासा की माने तो सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लाहौर में भी भारी कोहरा पड़ रहा है वहीं, दूसरी तस्वीर एरोसोल ऑप्टिकल डेप्थ यानि हवा में मौजूद प्रदूषित कण दिखा रही है। इस तस्वीर में दिल्ली समेत कानपुर, लखनऊ समेत पंजाब और हरियाणा में धुंध की चादर फैली हुई दिखाई दे रही है। नासा के मॉडरेट रेजोल्युशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोरेडिओ मीटर (MODIS) ने एक्वा सैटेलाइट के जरिए 7 नवंबर को यह तस्वीर खींची है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली में गाड़ी और पराली जलाने से निकलने वाले धुंए के कारण स्मॉग का लोगों पर ज्यादा असर पड़ रहा है। दिल्ली सरकार ने नई दिल्ली में 5वीं क्लास तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी है, साथ ही गाजियाबाद में भी स्कूलों को बंद किया गया है। उधर, यातायात पर भी धुंध का असर पड़ रहा है, धुंध की वजह से कई ट्रेनें लेट हो गई हैं। मौसम विभाग की मानें तो 3-4 दिनों तक दिल्ली में ऐसे ही स्मॉग रहेगा।

दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी का हुआ एलान, घुट रहा लोगों का दम



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2At8Bmq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop