ज्योतिरादित्य के नाम पर सहमत हुए कमलनाथ, MP में आसान हुई कांग्रेस की राह - Khabar NonStop
इंदौर। शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ इस पद के दावेदार की घोषणा सही समय पर की जायेगी। इस बयान से ये संकेत मिलता है कि कांग्रेस सूबे की सत्ता से पार्टी का डेढ़ दशक पुराना वनवास खत्म करने के लिये मुख्यमंत्री पद के दावेदार के लिए किसी चेहरे को उतारने के फॉर्मूले पर आगे बढ़ रही है। कमलनाथ ने संवाददाताओं से यहां कहा हा कि, “मैं मानता हूं कि हमें शिवराज के मुकाबले एक चुनावी चेहरा उतारने की जरूरत है। सही समय आने पर उस नेता के नाम की घोषणा हो जायेगी।” उन्होंने ये भी दोहराया कि इस चेहरे के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर वह राजी हैं।
5000 करोड़ का घोटाला, उद्योगपती गगन हुआ गिरफ्तार
कमलनाथ ने ये भी कहा, कि मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी कि अगर सिंधिया को कांग्रेस का चुनावी चेहरा या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष घोषित किया जाता है। ये मैं पहले भी बोल चुका हूँ। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस नेता मिलकर काम कर रहे हैं और हमारा लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर आम जनता को राहत पहुंचाना है।” हालांकि कमलनाथ ने कहा कि सूबे के अगले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को अपने अभियान में तेजी और मजबूती लाने की जरूरत है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ypXPzH
Comments
Post a Comment