Moto X4 पर एयरटेल देगा 90 जीबी फ्री डेटा - Khabar NonStop
नई दिल्ली। मोटोरोला मोटो X4 पर भी airtel अपना हैंडसेट बंडलिंग आॅफर दे रहा है। मोटोरोला के नये स्मार्टफोन को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। मोटो एक्स4 के साथ एयरटेल हर महीने अडिशनल 15जीबी डेटा आॅफर कर रही है। इस तरह से आपको कुल 90 जीबी डेटा मिलेगा।
अब मोबाइल चोरी होने या टूटने पर Paytm देगा ये फायदा
एयरटेल 4जी सिम कार्ड Moto X4 स्मार्टफोन खरीदने वालों को अपने स्मार्टफोन में डालना होगा। इसके बाद उन्हें my airtel app पर लॉगइन करना होगा। अब ‘क्लेम नाउ’ आॅप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके अकाउंट में अडिशन 15 जीबी डेटा ऐड हो जाएगा। आपको बता दें कि 6 महीने तक ही यह एक्स्ट्रा डेटा आॅफर वैलिड होगा। इसकी वैलिडिटी 31 मई 2018 तक होगी। और यह दोनों ही प्री-पेड व पोस्टपेड यूजर्स के लिए है।
लेकिन इसके लिए प्री-पेड ग्राहकों को 349 रुपये वाला प्लान का रिचार्ज कराना होगा। और एयरटेल के मायइनफिनिटी प्लान से 499 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज पोस्टेपेड ग्राहकों को कराना होगा। जो डेटा पोस्टपेड यूजर्स इस्तेमाल नहीं करेंगे, वह अगले महीने में जुड़ जाएगा।
भारत में आज लॉन्च होगा 24 एमपी सेल्फी कैमरे वाला VivoV7
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AYkkJ4
Comments
Post a Comment