Miss World 2017 बनीं मानुषी छिल्लर - Khabar NonStop
भारत की ओर से फिर एक बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता गया है। हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने ये खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 118 देशों की सुंदरियों को हराया है। जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड मानुषी हरियाणा के सोनीपत के शहर की रहने वाली हैं।
पद्मावती’ की रिलीज के तारीख में नहीं होगा कोई बदलाव: अजीत अंधारे
दूसरे तीसरे स्थान पर ये रही
इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको रहीं जबकि तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं है। मिस इंडिया मानुषी छिल्लर से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस प्रफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा, ‘मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।’
मानुषी का कहना
बचपन में, मैं हमेशा से इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना चाहती थी और मुझे यह कभी नहीं पता था कि मैं यहां तक पहुंच जाऊंगी। अब मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना केवल मेरा ही नहीं बल्कि मेरी फैमिली और दोस्तों का भी सपना बन गया था।’ मिस वर्ल्ड में जाने से पहले मानुषी समाजसेवा के कार्यों से भी जुड़ी रही हैं।
जरीन खान के साथ दिल्ली में हुई छेड़छाड़
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ab63fA
Comments
Post a Comment