sss

; //]]>

#MeToo कैंपेन: विद्या बालन के साथ भी हुआ था यौन शोषण - Khabar NonStop

vidya balanबॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन हमेशा से अपनी एक्टिंग के लिए ही जानी जाती रही है। विद्या बालन इन दिनों फिल्‍मों के चलते नहीं बल्‍कि यौन शोषण पर दिए अपने बयानों के कारण खबरों में छाई हुई हैं।

ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘फन्ने खां’ के सेट पर हुआ हादसा

विद्या का इंटरव्यू

एक इंटरव्‍यू में विद्या बालन ने कहा कि जब वो कॉलेज में थीं तो छेड़खानी का शिकार हुईं थी। अपनी नई फिल्‍म ‘तुम्हारी सुलु’ के सिलसिले में विद्या बालन ने एक खास बातचीत के बीच यौन शोषण, अपनी नाकामियों और शादीशुदा जिदंगी के बारे में खुलकर बात की।

#MeToo कैंपेन के द्वारा यौन उत्‍पीड़न के बारे में बात

#MeToo कैंपेन के तहत यौन उत्‍पीड़न के बारे में जब विद्या से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि यौन शोषण हमेशा से होता रहा है। अंतर यह है कि आज लोग इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। पहले इन बातों को दबा दिया जाता था। आज यह अच्छी बात है कि हर लड़की सोचती है कि वह अकेली नहीं है। आज वह खुद को दोषी मानने के बजाय दोषी का पर्दाफाश करती हैं। आइए बताते हैं विद्या ने क्‍या-क्‍या बातें बताईं।

ऐसे मामलों में तोड़े चुप्पी

ऐसे मामलों में चुप नहीं रहना चाहिए विद्या ने बताया कि ‘मैं जिन दिनों लोकल ट्रेन से सफर किया करती थी, तब मुझे चेंबूर से वीटी जाना होता था और कॉलेज के उन दिनों में अक्सर मुझे कोई पिंच कर देता, कोई चिकोटी काट देता। मुझे बहुत गुस्सा आता और मैं चिल्ला कर हाथ उठा देती थी। मुझे लगता है ऐसे मामलों में चुप नहीं रहना चाहिए।

मुंबई जूनियरथॉन में सहभागियों को ईशा कोप्पिकर ने दी शुभकामनाएं

एक आर्मी वाला मेरे ब्रेस्‍ट को घूरता रहता

एक आर्मी वाला मेरे ब्रेस्‍ट को घूरता रहा विद्या ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब वो कॉलेज में थीं तो एक बार वो भी छेड़खानी का शिकार हुई थीं। विद्या ने कहा कि जब मैं कॉलेज में थी, एक आर्मी जवान वीटी स्टेशन पर खड़ा था और मेरी तरफ देखे जा रहा था। वह लगातार मेरे ब्रेस्ट को घूर रहा था और फिर उसने मेरी तरफ देखकर आंख मारी। गुस्से की वजह से मेरे तन-बदन में आग लग गई, मैं उसके पास दनदनाती हुई गई और उससे जाकर कहा, ‘आप मेरी तरफ ऐसे क्या घूर रहे हैं? आपने मुझे देखकर आंख क्यों मारी ? आप हमारे देश के जवान हैं। देश की सुरक्षा का जिम्मा आपका है और आप मुझे आंख मार रहे हैं। ये क्या छिछोरापन है?’

आखों से करते हैं लोग बलात्कार

कई बार लोग आंखों से बलात्‍कार कर देते हैं विद्या ने कहा कि यौन उत्‍पीड़न की परिभाषा बहुत ही वृहद है। यह कुछ भी हो सकता है। हाथ लगाना, अश्लील बातें करना या मॉलेस्ट करना ही यौन शोषण नहीं होता, कई बार लोग आंखों ही आंखों में आपका बलात्कार कर देते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hedBXa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop