sss

; //]]>

कुलभूषण की मां-पत्नी की सुरक्षा की गारंटी दे पाक :MEA - Khabar NonStop

kulbhushan jadhav

कुलभूषण मामले में पाकिस्तान ने मानवता के अधिकार पर भारत को जाधव की पत्नी से मुलाकात के लिए प्रस्ताव दिया है जिसे भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। लेकिन अब भारत को कुल्भुष्ण की पत्नी की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है तभी तो विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से जाधव के पत्नी की सुरक्षा की सम्प्रभु गारंटी मांगी है।

कुलभूषण जाधव की जान को खतरा!, आईएसपीआर ने किया खुलासा

क्या कहा भारतीय विदेश मंत्रालय ने ?

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘भारत ने कुलभूषण जाधव की पत्नी के पाकिस्तान यात्रा करने की स्थिति में पाक से उनकी सुरक्षा की सम्प्रभु गारंटी देने की मांग की है।’ इससे पहले बीते 18 नवंबर को भारत ने अनुरोध किया था कि पहले जाधव की मां को उनके बेटे से मिलने की इजाजत दी जाए लेकिन पाकिस्तान ने इस प्रस्ताव को अभी tk लंबित रखा है और कुलभूषण की पत्नी को कुल्भुष्ण से मिलने की इजाजत दी जिसे भारतीय विदेश मंत्रालय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

क्या है मामला ?

बता दें कि, कुलभूषण जाधव पाकिस्तान की जेल में मार्च, 2016 से बंद हैं और पाक सेना ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई है भारत इस मामले को अंतराष्ट्रीय अदालत में ले गया था। 18 मई को इस मामले की सुनवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत की 10 सदस्यीय पीठ ने जाधव को फांसी की सजा पर अमल पर रोक लगा दी थी। फिलहाल कुलभूषण जाधव ने पाक सेना के मुखिया कमर जावेद बाजवा के पास अपनी सजा माफ करने की अर्जी दी हुई है।

कुलभूषण जाधव मामले में पाक सरकार ने लिया ये अहम फैसला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hYTBIw

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop