पुलवामा मुठभेड़ में मसूद अजहर का भांजा ढेर, बरामद हुई M-4 - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सोमवार देर रात सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलवामा में मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। पर इसमें एक जवान भी शहीद हो गया है।
आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ नरसेना का जवान
मसूद अजहर का भांजा ढेर
कुख्यात आतंकी मसूद अजहर का भांजा तलहा रशीद को पुलवामा जिले के अगलर कांडी इलाके में हुई मुठभेड़ में ढेर किया है। ये भी उन मारे गए तीन आतंकियों में शामिल है।
M4 कार्बाइन बरामद
इतना ही नहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों से बेहद खतरनाक M4 कार्बाइन भी बरामद की गई है। जो कि अमेरिका में बनी हुई है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह रायफल काफी वायरल हुई थी। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी बताया कि यह हथियार पाकिस्तानी सेना इस्तेमाल करती है। और ये भी संभव है कि यह वहीं से आया हो। आर्मी चीफ ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ आतंक का खात्मा है। हमें आतंकियों की पृष्ठभूमि से कोई लेना-देना नहीं है।
आईजीपी कश्मीर ने बताया
मुनीर खान आईजीपी कश्मीर ने बताया कि कश्मीर में आतंकियों के पास यह हथियार कैसे आया इसे लेकर हम जांच कर रहे हैं। इस हथियार को इस्तेमाल करने में थोड़ी मुश्किल होती है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पहली बार उन्होंने पाक आतंकी के होने की बात मानी है कि वह मसूद अजहर का भांजा है। ऐसे में हम उनसे मांग करते हैं कि वह आतंकी की डेड बॉडी को क्लेम करें।
जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहे थे
इस मुठभेड़ के दौरान सेना ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 3 आतंकियों को मार गिराया तथा इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। सेना का कॉम्बिंग ऑपरेशन इस मुठभेड़ के बाद से इलाके में जारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूत्रों के अनुसार मारे गए तीनों आतंकी पिछले कई दिनों से जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहे थे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hgVxLY
Comments
Post a Comment