इस अस्पताल में बच्चे पैदा होते ही हो जाते हैं ग्रेजुएट - Khabar NonStop
हमारे देश में ग्रेजुएट की डिग्री लगभग 15 साल जी तोड़ पढाई के बाद मिलती है। अमेरिका के गैस्टोनिया में एक अस्पताल नवजात बच्चों को ही पढ़ा-लिखा घोषित कर देता है। जी हां सुनकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है। पैदा होने वाला हर नवजात बच्चा अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री लेकर घर जाता है। इस अस्पताल में बच्चों के पैदा होते ही ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। नाच गाने के साथ नवजात की ग्रेजुएशन सेरेमनी मनाई जाती है।
इतनी सारी पेंग्विन एक साथ, जानिये क्या है मसला
अमेरिका के कैरोमॉन्ट रीजनल मेडिकल सेंटर में नवजात के आईसीयू से निकलते ही उसके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए अस्पताल ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित करता है। यह सेरेमनी बच्चे के आईसीयू से निकलने के बाद बच्चे के माता-पिता को आईसीयू के भय से मुक्त करने के लिए आयोजित होती है। कैरोमॉन्ट रीजनल मेडिकल सेंटर का कहना है कि बच्चों के माता-पिता नवजात बच्चे के जन्म के समय बहुत परेशान रहते हैं, उन्हें इस परेशानी से निकाल कर कुछ अच्छा एहसास कराने के लिए यह सेरेमनी आयोजित की जाती है। इस सेरेमनी में अस्पताल प्रशासन बच्चों के माता पिता को गिफ्ट भी प्रदान करता है।
दुनिया के अनोखे नाई, 15 कैचियों से एक साथ काटते हैं बाल, देखें विडियो
अस्पताल में यह सेरेमनी एक भव्य तरीके से मनाई जाती है। अस्पताल के सभी कर्मचारी इस दिन बहुत खुश नजर आते हैं। बच्चों के माता-पिता की ख़ुशी का भी ठिकाना नहीं रहता है। वहीं जिस बच्चे के लिए यह आयोजन किया जाता है उसे कुछ पता ही नहीं होता है। नाच-गाने के साथ नवजात बच्चे की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की जाती है।
एक जगह ऐसी जहाँ से नहीं गिरती चीजें नीचे जानिए वजह
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नवजात के आईसीयू में रहने पर बच्चे के माँ-बाप बहुत भयभीत रहते है। ऐसे में उनके मन से डर और दुःख को निकालने के लिए अस्पताल यह ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित करता है।
यहाँ से आती है अनोखी खुशबू, जाने क्या है कारण..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hhvctN
Comments
Post a Comment