विडियो: खाने की शिकायत करने पर कस्टमर पर फेंका खौलता तेल - Khabar NonStop
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के उल्हास नगर में एक दुकानदार ने अपने कस्टमर पर खौलता तेल फैंक दिया। मालूम हो की खराब खाने की शिकायत करने वाले कस्टमर पर झड़प के बाद खौलता हुआ तेल फेंकने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
गुजरात: यहाँ पर एकलौते वोटर के लिए बनाया गया पोलिंग बूथ
एएनआई ने जारी किया वीडियो
एएनआई द्वारा जारी विडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेड टी-शर्ट पहना हुआ दुकानदार कैसे ग्राहकों पर कड़ाही में खौलता हुआ तेल फेंक रहा है। विडियो के शुरुआत में दो कस्टमर को पहले दुकानदार पर पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है। यह घटना महाराष्ट्र के उल्हासनगर में सड़क किनारे एक रेस्टोरेन्ट की है। यह घटना दुकान में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई।
#WATCH:Owner of a roadside eatery threw hot oil on a customer who complained about the food served, in Maharashtra's Ulhasnagar. 2 arrested http://pic.twitter.com/ypsfVKHRGn
— ANI (@ANI) November 9, 2017
विडियो में देखें पूरा मामला
विडियो में दिख रहा है कि दुकानदार एक हाथ में डंडा लिए हुए है और दूसरे हाथ में मग, जिससे वह बार-बार कड़ाही से खौलता तेल लेकर उन दोनों ग्राहकों पर बार-बार फेंक रहा है, जिससे उसकी झड़प हुई थी। जिस वक्त यह वाकया हो रहा था, उस वक्त रेस्टोरेन्ट में कई कस्टमर मौजूद थे। दुकानदार को तीन-चार बार मग से गर्म तेल फेंकते हुए देखा जा सकता है।
मुंबई: मोनोरेल में लगी आग, दो बोगियां जलकर खाक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AmnLck
Comments
Post a Comment