sss

; //]]>

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव - Khabar NonStop

hangपीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में जंगल के अंदर एक पेड़ से 45 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पैर जमीन से लगे होने के कारण  हत्या कर फंदे पर लटकाये जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

ब्लाक प्रमुख ने 5 BDC के फर्जी हस्ताक्षर होने का किया दावा

क्या है मामला

दरअसल मामला थाना गजरौला क्षेत्र के माला कॉलोनी स्टेशन के पास का है। जहाँ जंगल में एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार्तिक मेला में दूर दराज से आए लोग

क्या कहना है पुलिस का

गजरौला थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि शव देखने में काफी पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की बजह स्पष्ट हो पायेगी। फ़िलहाल मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hjL1ng

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop