sss

; //]]>

बुलंदशहर: सिकन्द्राबाद पुलिस ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी - Khabar NonStop

Secunderabadबुलंदशहर। बुलंदशहर की सिकंद्राराबाद पुलिस ने आज एक ऐसी हत्या की गुत्थी को सुलझाया है जो की पिछले एक हफ्ते से बुलंदशहर पुलिस के लिए सर दर्द बनी हुई थी। सिकंद्राराबाद थाना क्षेत्र से 1 नवंबर को एक युवक अचानक अपनी दुकान से गायब हो गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने सिकंद्राराबाद थाने पर दर्ज कराई थी।

भूमि विवाद में चली ताबड़तोड़ लाठियां कई घायल, मुकदमा दर्ज

2 नवंबर को मिली थी पुलिस को लाश

पुलिस को 2 नवंबर को थाना जारचा जिला गौतमबुद्ध नगर में इस लापता युवक की लाश मिली थी। लेकिन मृतक के परिजनों के पास मृतक की हत्या की कोई ठोस वजह और हत्यारों के अज्ञात होने मर्डर की ये गुत्थी बुलंदशहर पुलिस के लिए बड़ी पेचीदगी से भरी थी। लेकिन सिकंद्राराबाद पुलिस ने मात्र एक हफ्ते के अंदर पूरे मामले का न सिर्फ खुलासा किया बल्कि आरोपियों को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। सिकंद्राराबाद पुलिस ने आज सुबह 08.00 बजे मुखबिर की सूचना पर गुलावठी हाईवे फ्लाईओवर के नीचे से हत्याकाण्ड में संलिप्त 03 आरोपियों को मय घटना में प्रयुक्त मारूति-800 व आलाकत्ल सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।

इकबाल ए जुर्म की दांस्ता

आरोपियों ने इक़बाल ए जुर्म में बताया कि दिनांक 25.10.2017 को मृतक शाहबुदीन अपनी दुकान के बाहर टाटा गाडी खडी कर किसी व्यक्ति से बात कर रहा था कि आरोपी अपनी मारूति कार से जारचा की तरफ जा रहे थे और आरोपियों ने  शाहबुदीन को रास्ते से गाडी हटाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर शाहबुदीन व आरोपियों में मारपीट हो गयी थी तथा शाहबुदीन द्वारा अपने अन्या साथियो के साथ मिलकर आरोपियो के साथ मारपीट की गई थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक

बदला लेने के लिए घटना को दिया अंजाम

इसी बात का बदला लेने के लिए चारों आरोपी 1 तारीख को शाहबुद्दीन की दुकान पर आये और अपनी गाडी में पंचर लगवाने के बहाने एवं बहला-फुसलाकर शाहबुदीन को अपनी मारूति-800 कार में बैठाकर जारचा की तरफ ले गये। रास्ते में शाहबुद्दीन के साथ मारपीट करते हुए लोहे के पाना से चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर शव को छिपाने के उदेद्श्य से थाना क्षेत्र जारचा खटाना नहर में डाल दिया था। फरार आरोपी धर्मेन्द्र की गिरफतारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्त सचिन व कुलदीप शातिर किस्म के लुटेरे अपराधी है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Akv1Fl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop