निर्वाचन के दौरान अधिक नकदी के साथ न करें संचरण: डीएम - Khabar NonStop
बहराइच। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान को प्रभावित करने के उद्देश्य से नकद धनराशि के वितरण की रोकथाम के लिए आयोग के निर्देश पर निकायवार तैनात उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग 26 नवम्बर 2017 को मतदान समाप्ति तक करेंगे।
पॉर्न साइट देखने से रोकेंगे महादेव
फ्लाइंग स्क्वॉड को दिए निर्देश
जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी (न.नि.) अजय दीप सिंह ने निकायवार तैनात उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) को निर्देश दिया है कि चेकिंग के दौरान यदि किसी व्यक्ति के कब्जे में रू. 02 लाख से अधिक नकदी पायी जाती है, उसका कोई अभिलेख नहीं प्रस्तुत किया जाता है और संदेह का पर्याप्त आधार है कि इसका प्रयोग मतदाताओं को रिश्वत देने मे किया जा सकता है तो उक्त धनराशि को जब्त कर लिया जायेगा और सम्बन्धित प्रावधानों के अधीन कार्यवाही की जायेगी और कार्यवाही की सूचना आयकर विभाग को भी दी जायेगी।
अब आधार लेकर जाना होगा बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को
श्री सिंह ने बताया
श्री सिंह ने आम नागरिकों, राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों आदि सभी से अपील करते हुए बताया कि वह निर्वाचन के दौरान निर्धारित मात्रा से अधिक नकदी के साथ संचरण न करें। यदि किसी व्यक्ति को निर्वाचन क्षेत्र में किसी व्यक्ति को किसी आवश्यक उद्देश्य से निर्धारित मात्रा से अधिक नकदी ले जाने की आवश्यकता पड़ती है तो उसे जाने के लिए उसके पास ऐसे धन के स्रोत और उसके प्रयोग का कारण बताने के लिए समुचित कागजात अवश्य होने चाहिए।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AOCk8r
Comments
Post a Comment