sss

; //]]>

बुलन्दशहर में डबल मर्डर से सनसनी, शवों की नही हो सकी पहचान - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भले ही बदमाशों को यूपी छोड़ने की चेतावनी दें, या फिर पुलिस को पूरी तरह स्वतंत्र कर अपराध पर काबू पाने के लिए, यूपी पुलिस को खुली छूट देने की बात कह रहे हैं। लेकिन यूपी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बुलन्दशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र का है जहां अज्ञात बदमाशों ने पहले तो दो युवकों को गोलियों से भून दिया और फिर दोनों के शव को ककोड़ की इनायतपुर नहर के किनारे फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और अब पुलिस शवों की शिनाख्त करने में तथा हत्यारों की तलाश में जुटी है।

बुलंदशहर में मनोज तिवारी का हुआ विरोध, लगे नारे

दोनों को गोलियों से भूनकर नहर में फेंका

बुलन्दशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के इनायतपुर नहर किनारे पड़े इन दो शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन शवों को देखकर साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि आरोपियों ने पहले तो इनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया और फिर दोनों शवों को नहर में फेंक गए।

यूपी को कभी चाचा ने लूटा तो कभी भतीजे ने: संगीत सोम

शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

बुलन्दशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो युवकों के गोली लगे शव नहर के किनारे मिले। इनायतपुर के रहनेवाले एक ग्रामीण की मानें तो रात के लगभग 10 बजे एक-दो नहीं, बल्कि 7-8 राउंड फायरिंग की आवाज़ सुनाई दी लेकिन ग्रामीण उसे पटाखे की आवाज़ समझ रहे थे। वहीं सुबह जब ग्रामीण खेती के लिए नहर की तरफ गुज़रे तो वहां युवक का खून से लथपथ शव देखा, इसके बाद ककोड़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारी, और फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस थोड़ा और आगे बढ़ी तो एक और शव नहर में पड़ा मिला, पुलिस ने मृतकों की पहचान के लिए जमा तलाशी भी की लेकिन शातिर अपराधी ने मृतकों के पास ऐसा कुछ नहीं छोड़ा जिससे इनकी शिनाख्त हो पाती।

36 घण्टे में हुई दो डकैती की घटनाएं

पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में

हालांकि बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारी शवों की शिनाख्त कर जल्द हत्यारो तक पहुंचने का दावा कर रहे है, लेकिन बुलन्दशहर के ककोड़ में दो डकैती, और दो डबल मर्डर की वारदातों के बाद बुलन्दशहर की ककोड पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

बूचड़खानें की धज्जियां उड़ती दिखाई दी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zrNzUh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop