जिलाधिकारी ने मिल प्रबन्धकों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। कलेक्ट्रेट के सभागार में पेराई सत्र 2017-18 के लिए जनपद में संचालित मिल प्रबन्धकों एवं एस्क्रो एकाउन्ट खोलने तथा गन्ना मूल्य भुगतान तथा विकास कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस चीनी मिल के लिए जितने गन्ना क्रय केन्द्र आवंटित हुए है वह सभी पूर्ण संख्या में समय से निर्धारित स्थल पर स्थापित होकर दिनांक 10 नवम्बर 2017 तक आवश्यक रूप से संचालित किये जाये। उन्होंने कहा कि यदि सभी केन्द्र संचालित नहीं किये गये तो ऐसे मिलों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
डाकघर के एटीएम से लेन-देन पर नहीं लगेगा चार्ज: पीएमजी
जिलाधिकारी ने चीनी मिलवार समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि मानते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाये। चीनी मिल सिम्भावली, ब्रजनाथपुर द्वारा आवंटित क्रय केन्द्रों का संचालन न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यदि 10 नवम्बर तक केन्द्र संचालित नहीं किये गये तो मिल के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी। उन्होंने अनामिका शुगर मिल, साबितगढ़ एवं अनूपशहर सहकारी चीनी मिल की समीक्षा करते हुए कहा कि अनूपशहर चीनी मिल का प्रत्येक दशा में 10 नवम्बर 2017 तक मिल का संचालन किया जाना सुनिश्चित करें।
डाकघर के एटीएम से लेन-देन पर नहीं लगेगा चार्ज: पीएमजी
जिलाधिकारी ने सभी मिल प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपना नियंत्रण कक्ष का फोन नं0 उपलब्ध करायें जिससे गन्ना किसान सीधे मिल प्रबन्धन से वार्ता करते हुए अपनी समस्या से अवगत करा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी क्रय केन्द्र पर घटतौली पायी जाती है तो केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध सीधे एफआईआर दर्ज की जायेगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित बांट माप निरीक्षक को प्रत्येक विकास खण्ड में स्थापित निजी क्षेत्र के एक कांटे की जांच करते हुए उसकी सूचना जिला गन्ना अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये जिससे मिल द्वारा गन्ने की तौल एवं निजी क्षेत्र में कांटे की तोल में कोई अन्तर न हो।
व्यापारी ने लगाया बीजेपी के विरोध में बैनर, लिखा, ‘व्यापारी की भूल, कमल का फूल’
जिलाधिकारी ने गन्ना पर्चियों के जारी करने के सम्बन्ध में वार्ता करते हुए प्रगति की समीक्षा की, बैठक में बताया गया कि पर्चियों के सम्बन्ध में किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। वेब शुगर मिल के संचालन को लेकर वार्ता के क्रम में अवगत कराया गया कि 15 दिसम्बर तक मिल की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने की आशा है और इसके उपरान्त बॉयलर एवं अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए पेराई का कार्य 15 जनवरी 2018 से प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने गन्ना किसानों का सर्वे/सत्यापन विकास खण्ड स्तर पर किये जाने के निर्देश डीसीओ को दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जो गन्ना किसान नहीं है उन्हें सर्वे के दौरान सूची से बाहर किया जाये।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की पिटाई, पुलिसिया लापरवाही आई सामने
मिल प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उनके पूर्व में दिये गये आदेशों के अनुपालन में किसानों को कैन यार्ड में दी जा रही सुविधायें संतोषजनक नहीं है अतः किसानों को निर्धारित सुविधायें उपलब्ध करायी जाये। बैठक में प्रत्येक मिल द्वारा उनके द्वारा संचालित क्रय केन्द्रों की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। बैठक में गन्ना उठान एवं यातायात कार्यो की भी समीक्षा की गई। बैठक का संचालन जिला गन्ना अधिकारी ए0पी0 सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर मिल प्रबन्धकों द्वारा भी अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
युवक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y6hDUJ
Comments
Post a Comment