मच्छू त्रासदी: इंदिरा ही नहीं संघ कार्यकर्ताओं ने भी मुंह पर रखी थी रुमाल - Khabar NonStop
गुजरात। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मोरबी में अपनी रैली के दौरान इंदिरा गाँधी पर तंज कसा था। उन्होनें मच्छू बाँध त्रासदी की घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि त्रासदी के दौरान इंदिरा गाँधी मच्छू में मुंह पर रुमाल डाले दुर्गंध से दूर भाग रहीं थी और संघ के स्वयंसेवक उसी दुर्गन्ध में लोगों की सेवा कर रहे थे।
गुजरात चुनाव: हाफिज-डोकलाम और सर्जिकल स्ट्राइक ने ली ‘विकास’ की जगह
पत्रिका ने लिखा था ये
इसकी तस्वीर भी गुजरात की एक पत्रिका ‘इन्दुलेखा’ में छपी थी। पत्रिका में इंदिरा गाँधी की तस्वीर के साथ लिखा गया था ‘मोरबिनु जलतांडव’ मतलब ‘ राजकीय गंदगी’ और संघ कार्यकर्ताओं की फोटो के साथ ‘गंधाती पशुता, महकती मानवता’ मतलब ‘मानवता की महक’। लेकिन कुछ तस्वीरें सामने आयीं है जिसमे संघ कार्यकर्त्ता भी मुंह पर रुमाल बांधे नजर आ रहे हैं। दरअसल यह त्रासदी इतनी भीषण थी कि सैकड़ों लोगों की जान देखते ही देखते चली गयी थी। इस त्रासदी को दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी के रूप में भी जाना जाता है।
गुजरात: CM विजय रुपाणी का ऑडियो टेप वायरल
हजारों जिंदगियां हो गयी थी तबाह
सौराष्ट्र क्षेत्र में 38 साल पहले एक ही रात में सैकड़ों लोगों की जान लेने वाली मच्छू बांध दुर्घटना याद आने पर आज भी लोगों की रूह काँप जाती है। 11 अगस्त 1979 की रात लगातार तीन दिन से हो रही भारी बारिश की वजह से मच्छू बाँध टूट गया था। बाँध टूटने से पानी शहरी इलाकों में घुस गया और देखते ही देखते सैकड़ों जिंदगियां तबाह हो गयी थी। लोगों को अपने बचाव के लिए एक भी मिनट का टाइम नहीं मिल पाया था। ऐसी तबाही का मंजर शायद ही कहीं दिखा हो। हजारों की तादाद में लोग मारे जा चुके थे और तमाम ऐतिहासिक इमारतें जमींदोज हो गयी थी।
परेश रावल ने रजा-रजवाड़ों को कहा बंदर, प्रेस कांफ्रेंस कर मांगी माफ़ी
इंदिरा गाँधी ने लिए था जायजा
उस वक्त देश के प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह थे। इंदिरा गाँधी भी मच्छू में हुई भयानक त्रासदी का जायजा लेने आयीं हुई थी। दुर्गन्ध की वजह से उन्होनें अपने मुंह पर रुमाल रख लिया था। इसी बात का जिक्र करते हुए मोरबी में अपनी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा था।
महिला का दर्द सुनकर मंच से उतर आए राहुल, गले लगाकर बढ़ाया हौसला
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AjkN9F
Comments
Post a Comment