sss

; //]]>

भिखारीन नवजात को पानी के ड्रम में डाल कर हुई फरार, मौत - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर। सिकन्द्राबाद। कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ले में दो माह का नवजात पानी के ड्रम में मृत अवस्था में मिला। लोगो में चर्चा है कि भिखारीन बच्चें को पानी के ड्रम में डाल कर फरार हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

अस्पताल से नवजात गायब, नहीं मिला कोई सुराग

नवजात पानी के ड्रम में मिला मृत

मिली जानकारी के अनुसार मौहल्ला भाटीयावाड़ा में परवेज अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार को परवेज अपने कार्य पर चला गया और उसकी पत्नी रेशमा व दो माह का नवजात घर पर ही थे। करीब दस बजे रेशमा कपड़ धो रही थी और उसका नवजात बच्चा कैफ पास में ही चारपाई पर सो रहा था। रेशमा कपड़े धोकर छत पर सुखाने चली गई। कुछ देर बाद वापस आने पर बच्चे को चारपाई से गायब देख पूरे घर में तलाश किया लेकिन नहीं मिला। शोर शराब सुन आसपास के लोगों को बच्चे के गायब होने की जानकारी हुई। कुछ देर बाद परिजनों ने नवजात को ड्रम में पड़ा देखा और बच्चे को निकाल कर अस्पताल पहुंचे जहाँ चिकित्सको ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौहल्ले के लोगों ने बताया कि उसके घर के पास से एक भिखारीन को जाते हुए देखा है। आंशका है कि भिखारीन बच्चे को पानी के ड्रम में डाल कर फरार हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। नवजात की हुई दर्दनाक मौत से परजिनों में हडकंप मचा हुआ है। वहीँ, मौहल्ले की महिलाएं अपने बच्चे को लेकर दशहत में है।

जिला अस्पताल में नवजात की मौत , हंगामा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ABd2e6

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop