‘आओ खुशियां बांटे’ की हुई पहल - Khabar NonStop
मथुरा के तहसील छाता के प्राथमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम के द्वारा ‘आओ खुशियां बांटे’ के तहत एक प्रोग्राम की शुरुआत की गई। जिसमें हर वह सुविधा इन विद्यालयों को मुहैया कराने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों ने ली और सभी को इसमें भाग लेने की अपील भी की।
मथुरा। श्रद्धालु और स्थानीय व्यक्ति के बीच हुई मारपीट
जैसा की सभी को पता है कि, विद्यालयों की स्थिति कैसी हैं और असुविधाएं की बात करें तो बहुत सारी सुविधाएं हैं जिनको पूरा करना सरकार के भी बस में नहीं रहा है। छाता के SDM और कई वरिष्ठ जनों ने एक प्रोग्राम के तहत एक नई सोच के साथ ‘आओ खुशियां बांटे’ के तहत शुरुआत की है। जिसमें उनका कहना है कि, जो बच्चों की ज़रूरतें हैं विद्यालय में वह हम मिलकर भी हल कर सकते हैं। चाहे ड्रेस की बात हो चाहे खाने की बात हो किसी भी सुविधा की बात हो सब थोड़ा-थोड़ा मिलकर सहयोग करें तो हम एक अच्छा विद्यालय बना सकते हैं और उसकी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए सभी को थोड़ा थोड़ा सहयोग करना चाहिए जिसमें इन बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिल सके और अच्छा भविष्य भी मिल सके यह शुरुआत छाता से की गई है। वहीं, SDM छाता ने बताया कि हम यह पहल शुरु कर रहे हैं यह लगातार चलती रहेगी जिसमें शुरुआत छाता से ही की है। अभी दो विद्यालय लिए गए इसके बाद और विद्यालयों को लिया जाएगा धीरे-धीरे करके सभी विद्यालयों की व्यवस्थाएं अवश्य ही सुधर जाएगी यह हमें उम्मीद है।
साहित्य को बचाने की पहल, दर्जनों साहित्यकार सम्मानित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iZeYJQ
Comments
Post a Comment