sss

; //]]>

गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने खोले पत्ते, जारी की पहली लिस्ट - Khabar NonStop

Congress

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। काग्रेस ने उमीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 77 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी स्थान दिया है। इस लिस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया को पोरबंदर से टिकट दिया गया है। शक्ति सिंह गोहिल को मांडवी विधानसभा से प्रत्यासी बनाया गया है।

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, ये है चुनावी गणित

हार्दिक के करीबी को भी मिला टिकट

कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी के खिलाफ इंद्रनील राजगुरु को राजकोट से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी की इस लिस्ट में जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है। इस लिस्ट में 23 पटेलों को जगह दी गयी है। 12 कोली पटेल भी इसमें शामिल हैं। अति पिछड़ा वर्ग के 8 प्रत्याशी भी इस लिस्ट में शमिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के करीबी को भी टिकट दिया है। पाटीदार आन्दोलन के संयोजक ललित वसोया को धोराजी सीट से कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

गुजरात चुनाव: बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

पाटीदारों ने काटा हंगामा

कांग्रेस की पहली उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही पाटीदार आरक्षण आन्दोलन समिति ने बवाल काटना शुरू कर दिया है। पाटीदार नेताओं का आरोप है कि बिना भरोसे में लिए PASS नेताओं को टिकट दिया है। इसके चलते पाटीदार आन्दोलन के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 3 पाटीदार आन्दोलन समिति के नेताओं को टिकट दिया गया है। इन नेताओं में ललित वसोया, नीलेश कुंभाणी और अमित का नाम शामिल है। कुल पाटीदार नेताओं की बात करें तो 23 पाटीदार नेताओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

कांग्रेस को पाटीदार नेताओं ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

जानें सूरत की सभी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों को-

  • लिम्बायत से रविंद्र पाटिल
  • उधना से सतीष पटेल
  • चौर्यासी से योगेश पटेल
  • मजूरा से अशोक कोठारी
  • सूरत पूर्व से नितिन भरुचा
  • सूरत पश्चिम से इकबाल पटेल
  • सूरत उत्तर से दिनेश काछड़िया
  • कतारगाम से जिग्नेश मेवासा
  • करंज से भावेश बुम्भालीया
  • कामरेज से नीलेश कुम्भाणी
  • ओलपाड योगेंद्र सिंह बाकरोला
  • वरच्छा से प्रफुल तोगड़िया

केतन पटेल ने हार्दिक पटेल का साथ छोड़ किया बीजेपी ज्वाइन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mIXT8x

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop