भोपाल:ट्रेन के टॉयलेट में महिला से रेप कर, दी जान से मारने की धमकी - Khabar NonStop
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
बुलन्दशहर: BJP अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने आज़म खान को कहा शैतान201
जानें पूरा मामला
बुधनी भोपाल रेल खंड पर रविवार को हबीबगंज जीआरपी ने ट्रेन के टॉयलेट में एक महिला के साथ बलात्कार का केस दर्ज किया था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मध्यप्रदेश के बुधनी भोपाल रेल खंड के हबीबगंज रेलवे पुलिस के टीआई बीएल सेन ने बताया कि रविवार को भोपाल और इटारसी रेलवे स्टेशन के बीच अमरकंटक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के शौचालय में एक महिला के साथ बलात्कार हुआ।
बहराइच: धूम-धाम से मनाया जाएगा उर्से पाक
महिला ट्रेन में पॉपकॉर्न बेचती है
पीड़ित महिला ट्रेन में पॉपकॉर्न बेचती है। पीड़ित महिला सीहोर जिले के बुधनी की रहनेवाली है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान की। पुलिस की मानें तो भोपाल निवासी 25 वर्षीय जीतू ने महिला से बलात्कार किया। यहीं नहीं आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी दी थी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AaXOjp
Comments
Post a Comment