sss

; //]]>

फिलीपींस में दूसरा दिन आज होगी ट्रंप और मोदी की मुलाकात - Khabar NonStop

modiमनीला। आज पीएम मोदी के फिलीपींस दौरे का दूसरा दिन है। मोदी पीएम नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये फिलीपींस के तीन दिन की यात्रा पर हैं। इस यात्रा का दौरन पीएम मोदी आतंकवाद और उग्रवाद की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिये एक वैश्विक दृष्टिकोण तय किए जाने की भारत की मांग दोहराने के साथ क्षेत्रीय व्यापार बढ़ाने के लिये जोर दे सकते हैं।

फिलीपींस दौरे पर निकले PM मोदी, ट्रंप से हो सकती है मुलाकात

मंगलवार को आसियान शिखर सम्मेलन        

मंगलवार को आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान विवादास्पद दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीनी की आक्रामक सैन्य गतिविधियों, उत्तर कोरिया के परमाणु मिसाइल परीक्षणों और क्षेत्रीय सुरक्षा परिवेश जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के पीएम शिंजो आबे, ऑस्ट्रेलिया के पीएम मैकुलम टर्नबुल और रूस के पीएम दिमित्री मेतवेदेव और कुछ अन्य देशों के नेताओं के साथ अलग से द्विपक्षीय मुलाकातें कर सकते हैं।

मोदी का कहना

पीएम मोदी ने कहा है, ‘मेरी भागीदारी आसियान के सदस्य देशों विशेषकर एशिया प्रशांत क्षेत्र के साथ संबंधों को लगातार मजबूत बनाने के लिए है जो कि भारत की प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है। यह मेरी सरकार की पूर्व दिशा में काम करने की सोच के अनुरूप है।’ साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि आसियान व्यापार व निवेश शिखर सम्मेलन से निकट सहयोग को बल मिलेगा जिससे कि आसियान के सदस्य देशों के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत बना सकें। भारत के कुल व्यापार में जिसका 10.85 प्रतिशत हिस्सा है।

आनंद महिंद्रा ने सुबह-सुबह देखा एलियन? शेयर किया विडियो

10 प्रमुख देशों का संगठन

10 प्रमुख देशों का संगठन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन की बैठक में भाग लेने के लिये म्यांमार की नेता आंग सान सू की, कंबोडिया के पीएम हुन सेन, मलेशिया के पीएम नजीब रज्जाक, सिंगापुर के पीएम ली सिएन लूंग और न्यूजीलैंड की पीएम जे आरडेर्न पहले ही मनील पहुंच चुके हैं।  इस बैठक में मोदी और ट्रंप क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य सहित साझा हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। शुक्रवार को ही ट्रंप ने भारत की आर्थिक वृद्धि और प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की थी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i9yrnR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop