उत्तरी कश्मीर में पुलिस को मिली सफलता, शराब तस्कर गिरफ्तार - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गंदरबल में पुलिस को शराब तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है। गंदरबल पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से अवैध शराब की खेप भी बरामद की। विशेष सूचना मिलने पर एसआई सजद खांडे की अगुवाई में पुलिस पोस्ट नाबाल की पुलिस पार्टी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी डॉ रमीज रजा की देखरेख में नागबल क्रासिंग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में पुलिस को सफलता हाथ लगी।
घाटी में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पर हुआ सेमिनार, बड़ी संख्या में छात्राओं ने लिया हिस्सा
अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज, शराब जब्त
पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब की एक खेप के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शबीर अहमद शेख पुत्र मोहम्मद शफी शेख निवासी वानिमा बाला गंदरबल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभियुक्त के पास से पुलिस ने शराब को तमाम बोतलों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले के लोग सामाजिक बुराइयों को रोकने में जुटी पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।
आतंकवादी के अंतिम संस्कार में हजारों लोग हुए शामिल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yjlDl0
Comments
Post a Comment