प्यार की अनोखी कहानी, प्रेमिका से मिलने के लिए तय किया ये सफ़र - Khabar NonStop
प्यार-मोहब्बत में कहा जाता है कि प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मिलने के लिए सात समंदर का भी रास्ता नाप लेते हैं। इश्क में कोई भी दूरी बड़ी नहीं होती। ऐसे ही कुछ एक कछुए ने भी अपनी प्रेमिका के लिए किया है। कछुए ने अपने कारनामे से सच्चे प्यार की मिशाल कायम कर दी है।
केन्या के कारीगर अब प्लास्टिक कचरे से बना रहे नाव
तय किया 24 घंटे में 10 किलोमीटर
इस कछुए की प्रेम कहानी दुनिया में प्रचलित तमाम कहानियों को पीछे छोड़ रही है। हैरान कर देने वाली ये कहानी इंग्लैंड की है। यहाँ पर एक पालतू कछुए ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आश्चर्य से भरा कारनामा कर दिया। दरअसल एक फ्रेडी नाम के कछुए ने अपनी प्रेमिका से मिलने सभी बंधनों को तोड़कर पहुँच गया। कछुए फ्रेडी की प्रेमिका का नाम एस्ट्रिड है। एस्ट्रिड एक चिड़ियाघर में बंद हो गयी थी। फ्रेडी काफी दोनों से उससे नहीं मिला था। ऐसे में एक दिन फ्रेडी ने अपनी मालकिन की गैरमौजूदगी में एस्ट्रिड से मिलने की ठानी। उसने प्रेमिका से मिलने के लिए 24 घंटे में 10 किलोमीटर का सफ़र तय कर लिया।
अर्जेंटीना में मानव जैसे चेहरे के साथ पैदा हुआ बकरी का बच्चा
50 साल से रहता था मिस स्टेशन के पास
जब घटना के बारे में फ्रेडी की मालकिन मिस स्टेशन को पता चला तो वह हैरान रह गयीं। उन्होनें बताया फ्रेडी उनके घर 50 सालों से रह रहा है। उन्होनें फ्रेडी के लिए एक झोपड़ी भी बनवा रखी है। फ्रेडी के घर से निकलते वक्त स्टेशन अपने घर पर मौजूद नहीं थी।
इतनी सारी पेंग्विन एक साथ, जानिये क्या है मसला
सोशल मीडिया का लिया सहारा
काफी दिनों तक फ्रेडी के वापस ना आने पर मालकिन स्टेशन ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी पोस्ट की। कुछ दिन बाद चिड़ियाघर से उनके पास एक काल आई और उन्हें बताया गया कि फ्रेडी चिड़ियाघर में मौजूद है। इसी चिड़ियाघर में उसकी प्रेमिका एस्ट्रिड भी मौजूद है।
व्हेल की इस हरकत से बने मछुआरे माला माल, जानें पूरी खबर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zuZnZO
Comments
Post a Comment