sss

; //]]>

अब भोपाल नगर निगम में भी रोज सुबह राष्ट्रगान व शाम को राष्ट्रगीत गाया जाएगा - Khabar NonStop

indian flag

भोपाल। अपने देश का राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गाना देश को अच्छा लगता है और वो उनका कर्तव भी है। जयपुर नगर निगम की तर्ज पर अब भोपाल नगर निगम में भी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रोज सुबह राष्ट्रगान और रोज शाम को राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य किया जा सकता है। बहुत जल्द ही इस संबंध में नगर निगम परिषद की बैठक में प्रस्ताव पेश किया जायेगा।

क्या राष्ट्रगान के लिए 52 सेंकेड भी खडे नहीं हो सकते: अनुपम खेर

महापौर आलोक शर्मा ने बताया

आज पीटीआई भाषा को भोपाल के महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि ‘हम इस मामले में जयपुर नगर निगम द्वारा की गयी पहल का स्वागत करते हैं। इसे हम भोपाल नगर निगम में भी लागू करने के बारे में विचार कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया है कि इस पर पार्षदों व महापौर परिषद से चर्चा कर नगर निगम परिषद की बैठक में ये प्रस्ताव पेश किया जायेगा। और परिषद की मंजूरी के बाद ही इसे निगम के सभी कार्यालयों में लागू किया जायेगा।

MP: किसानों के लिए बनाई गयी योजना की समीक्षा करेंगे कृषि मंत्री

इसके साथ शर्मा ने ये भी कहा कि जयपुर नगर निगम के इस कदम का स्वागत करना चाहिए ये स्वागत योग्य है। इससे कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम की भावना और भी बढेगी और साथ हा साथ कार्यस्थल का वातावरण भी बेहतर होगा। हमारे लिए देश सबसे पहले है और इस तरह की पहल का स्वागत किया जाना चाहिये। जल्दी ही इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जायेगा। आपको बता दें जयपुर नगर निगम में मंगलवार से अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सुबह कार्यालय आने के बाद राष्ट्रगान और शाम को कार्यालय से जाते समय राष्ट्रगीत गाया जा रहा है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lDOs9G

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop