sss

; //]]>

मुस्लिम वोटर्स को रिझाने के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान… - Khabar NonStop

 Muslim votes

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य दल पूरी ताकत के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकुर जैसे गुजरात के बड़े युवा चेहरों को कांग्रेस अपने पाले में कर चुकी है। बीजेपी के लिए इस बार के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना आसान नहीं है। लगातार 22 सालों से गुजरात में बीजेपी की सत्ता है। लेकिन गुजरात में अन्य दलों के नेता बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी ने विकास के नाम पर लोगों को छला है।

राहुल की रैली में सम्मान नहीं मिला तो 5 कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा

मुस्लिमों के लिए चलेगी ये दाँव

भारतीय जनता पार्टी का गुजरात में कोई प्रभावी मुस्लिम चेहरा नहीं है। मुस्लिम वोटों को सभी राजनैतिक दल रिझाने की भरपूर कोशिश में जुटे हैं। गुजरात का परंपरागत वोट माने जाने वाले पाटीदार समुदाय को तो कांग्रेस ने पाने पाले में कर लिया है। बीजेपी अब मुस्लिम वोटरों पर दाँव अजमाना चाह रही है। बीजेपी इस बार गुजरात में मुस्लिम वोटों पर खासा ध्यान दे रही है। बीजेपी ने गुजरात चुनाव में प्रचार करते के लिए कुछ शिया और सूफी संप्रदाय के बड़े चेहरों को लगाने वाली है।

गुजरात। BJP वाली सीटों पर बढ़ गए वोटर्स विशेषज्ञों को हुआ शक

ये धर्मगुरु आयंगे प्रचार में

पाटीदारों के छिटकने के बाद बीजेपी मुस्लिम वोटरों पर दांव आजमा रही है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने नयी रणनीति बनाई है। इस रणनीति के मुताबिक देश भर के कई हिस्सों से शिया और सूफी धर्मगुरु अब बीजेपी के लिए गुजरात में चुनाव करेंगे। बीजेपी गुजरात चुनाव में जीत के लिए यूपी का फार्मूला अपनाना चाहती है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में शिया और सूफी मुस्लिमों के काफी वोट बीजेपी को मिले थे। अब बीजेपी इन धर्मगुरुओं से गुजरात की लगभग 35 मुस्लिम बाहुल्य निर्णायक सीटों पर प्रचार कराएगी।

गुजरात चुनाव: ‘कांग्रेस’ के निमंत्रण पर BJP नेता यशवंत सिन्‍हा जाएंगे गुजरात



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y3R9mY

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop