केरल: जबरन मुस्लिम बनाने पर महिला ने दायर की याचिका - Khabar NonStop
तिरुवनंतपुरम। हाई कोर्ट में केरल की एक 25 वर्षीय महिला ने याचिका दाखिल की है। और दावा किया है कि उसका जबरन इस्लाम में धर्मांतरण कराया गया है। इसके साथ ही उसे सीरिया में आईएसआईएस में शामिल कराने का प्रयास भी किया गया। सीरिया में उसे ‘सेक्स स्लेव’ के रूप में इस्तेमाल किया जाना था।
सरकार को कृषि और किसानों पर विशेष ध्यान देना चाहिए: वेंकैया नायडू
महिला ने स्वयं ही दायर की याचिका
महिला ने स्वयं यह याचिका हाई कोर्ट में दायर की है। याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता जबरन धर्मांतरण, फर्जी शादी और यौन दासता के प्रयास की पीड़िता है। याचिकाकर्ता का गुजरात के जामनगर में जन्म और पालन पोषण हुआ था।
न्यूड फोटो दिखाकर धमकाया
महिला ने अपनी याचिका में कहा कि उसका विवाह मुहम्मद रियाज से आधार कार्ड देखकर हुआ था। रियाज ने फर्जी आधार कार्ड बनाया था। उसका विडियो बनाया गया और न्यूड फोटो के साथ उसे धमकाया गया। इतना ही नहीं उसे सऊदी अरब ले जाया गया और रैडिकलाइज करने के लिए जाकिर नाइक के विडियो दिखाए गए।
आईएसआईएस के आतंकियों को बेचने की योजना
महिला ने कहा कि, ‘रियाज की सीरिया जाने की योजना थी। महिला ने ये भी बताया कि रियाज की मुझे आईएसआईएस के आतंकियों को बेचने की योजना थी। उसने जबरन मुझे इस्लामिक कक्षाओं में शामिल कराया और जाकिर नाइक के विडियो भी दिखाए।’ आपको बता दें कि, लड़की किसी तरह से अपने परिवार वालों से इंटरनेट के जरिये संपर्क कर पाई और उन्होंने उसे बचाया। लड़की चार अक्टूबर को फरार होने में कामयाब हो गई और वापस अहमदाबाद आ गई।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hlMFRM
Comments
Post a Comment