पुलिस ने नहीं सुनी गुहार, युवती ने फांसी को लगाया गले - Khabar NonStop
मथुरा। मथुरा के थाना शेरगढ़ इलाके के रान्धेरा में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के परिवारजनों ने पडोसी युवकों पर बलात्कार का प्रयास किये जाने का आरोप लगाया है।
बहराइच: अपराध निरोधक शान्ति व्यवस्था के क्रम में चला अभियान
जानें पूरा मामला
इस मामले में सुनवाई न होने पर क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शेरगढ इलाके रान्धेरा की रहने वाले कालीचरण की 19 वर्शीय पुत्री द्वारा आत्म हत्या किये जाने से आक्रोशित परिवारीजनों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित परिवारीजनों ने किशोरी के शव को लेकर पोस्ट मार्टम पर हंगामा किया। पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।
अध्यक्ष पद के लिये अपना नामांकन पत्र किया प्रस्तुत
परिजनों का कहना
परिजनों का कहना है की जब हम गांव के पवन और बंटी की शिकायत करने थाने गए तो हमारी सुनवाई नहीं हुई। इस कारण हमारी बच्ची ने आत्म हत्या कर ली। जबकि परिवारीजनों का इस कदर गुस्सा फुट रहा था की पुलिस से भी भीड़ गए थे। मौके पर बडी संख्या मे पुलिस पहुंच गयी। पीडित के परिवारीजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की है। फिलहाल इस मामले मे कोई पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने या बतलाने को तैयार नहीं है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ze6jJU
Comments
Post a Comment