sss

; //]]>

गुजरात चुनाव: बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी - Khabar NonStop

BJP

गुजरात। जातीय समीकरण को साधते हुए बीजेपी ने 17 नवम्बर को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 70 उमीदवारों की सूची जारी की थी। शनिवार 18 नवम्बर को बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी। इस सूची में कुल 36 उम्मीदवारों को जगह मिली है। दोनों सूची को जोड़ा जाये तो बीजेपी ने गुजरात चुनाव में अपने 106 महारथियों को मैदान में उतार दिया है। गौरतलब हो इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव में राजनैतिक उपापोह लगातार देखने को मिल रहा है। राजनीति का तिलिस्म रखने वाले लोग इस चुनावी नूराकुश्ती का जमकर आनंद ले रहे हैं। कांग्रेस पार्टी कभी पाटीदारों के पीछे तो कभी दलितों और पिछड़ों को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही है। हालांकि दलित तबके के एक नए और बड़े चेहरे का साथ तो कांग्रेस को मिल गया है लेकिन पाटीदारों को लेकर स्थिति अभी साफ़ नहीं हुई है।

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, ये है चुनावी गणित

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट भी चुनावी समीकरण के हिसाब से बेहद संतुलित दिखाई दे रही है। बीजेपी ने इस लिस्ट में में कुल 36 उम्मीदवारों को शामिल किया है। इसमें अनुसूचित जनजाति के 13 उम्मीदवारों को जगह मिली है और अनुसूचित जाति के कुल 2 उम्मीदवार शामिल हैं। इस बार गुजरात चुनाव में राजनैतिक पार्टियों के बीच काफी दिलचस्प नूराकुश्ती देखने को मिल रही है। सभी दल फतह पाने के लिए अनेकों दाँव-पेंच अपना रहे हैं। खबर थी कि बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी अपने उमीदवारों को चुनाव में उतारने का फैसला लिया था।

कांग्रेस को पाटीदार नेताओं ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

भारतीय जनता पार्टी बेहद संतुलन बनाकर इस चुनाव में अपने सभी दाँव-पेंच खेल रही है। प्रधानमंत्री मोदी भी गुजरात के मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बीजेपी द्वारा जारी उमीदवारों की पहली सूची से ही लगता है कि सत्ताधारी दल बीजेपी बहुत ही जांच-परख कर अपने पत्ते खोल रही है। बीजेपी की पहली लिस्ट में कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा का झंडा थामने वाले कुछ नेताओं को भी स्थान मिला है। इस लिस्ट में कुल 70 उम्मीदवारों को जगह मिली थी। कुल 70 उम्मीदवारों की सूची में 15 पटेल, 18 अन्य पिछड़ा वर्ग, तीन अनुसूचित जाति और 11 अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवार शामिल हैं।

बीजेपी जो भी कहे मुझे फर्क नहीं पड़ता, सच्चाई में है विश्वास: राहुल गांधी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jDTjak

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop