‘गिरती छवि’ से मोदी चिंतित, मंत्रियों को दिया ‘काम गिनाने’ का टास्क - Khabar NonStop
नोटबंदी और जीएसटी जैसी योजनाओं को लेकर विपक्ष लगातार मोदी पर हमले कर रही है। जिसके कारण मोदी की छवि गिरती जा रही है। मोदी जी अपनी छवी को लेकर बहुत चिंतित हैं। इस कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को प्रोत्साहित करते हुए उनसे सरकार की नीतियों और पहल के बारे में लोगों के बीच प्रचार करने को कहा है।
भारत-बांग्लादेश: मोदी और हसीना ने दी बंधन एक्सप्रेस को हरी झण्डी
मंत्रीयों ने दी प्रेजेंटेशन
शुक्रवार रात पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सहयोगियों से कड़ी मेहनत करने को कहा है। और साथ ही सरकार की नीतियों व कदमों से लोगों की जिंदगी में जो बदलाव आए है उनके बारे में जनता को बताने के लिए कहा है। आपको बता दें सूत्रों के मुताबिक, तीन मंत्रियों ने इस बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों और सरकार की तरफ से की गई पहल पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दी। इस प्रेजेंटेशन में उन्होंने लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ (जीवनयापन करने में आसानी) के अवसर प्रदान करने पर विस्तार से बताया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने सोशल मीडिया पर भी प्रेजेंटेशन दिया।
1 घंटे तक चला प्रेजेंटेशन
जानकारी के लिए बता दें सूत्रों ने बताया कि ‘ईज ऑफ लिविंग’ पर दिया गया प्रेजेंटेशन करीब एक घंटे तक चला और जिसमें तीन हिस्सों में 90 स्लाइड के साथ सरकार की ओर से किए गए कामों को दर्शाया गया जो पिछले साढ़े तीन साल में किए गए। ‘ईज ऑफ लिविंग’ प्रेजेंटेशन को कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कौशल विकास राज्यमंत्री अनंत कुमार हेगड़े और शहरी विकास एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेश किया।
प्रेजेंटेशन में नोटबंदी और वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के अलावा मुद्रा, डिजिटल इंडिया, किफायती आवास और उज्ज्वला योजना के फायदे बताए गए। साथ ही ये भी दावा किया गया कि इन योजनाओं ने लोगों के जीवन को आसान बनाया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yuSJhW
Comments
Post a Comment