sss

; //]]>

युवक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर में एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को सामुदायिक भवन के बरामदे में रख बदमाश फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनो की तहरीर पर जहांगीराबाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई हैं।

युवक की गोली मारकर की हत्या, सामुदायिक भवन में मिला शव

मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। मोहल्ला लोध राजपूतान के रहने बाले मनवीर सिंह देर रात घर से कम्बल लेकर परिजनों को बिना बताये कहीं चला गया था। मनवीर जब रात भर नहीं लौटा तो सुबह परिजनो ने मनवीर की तलाश शुरु कर दी। परिजन मनवीर को तलाश करते हुए सामुदायिक भवन पहुंचे। सामुदायिक भवन में एक युवक मनवीर का कम्बल ढक कर लेटा हुआ था। परिजनो ने जब कम्बल हटा कर देखा तो मनवीर मृत पड़ा था। मनवीर का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बता दें कि मनवीर के शरीर में गोलियो के दो निशान थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर जहांगीराबाद पुलिस, सीओं अनूपशहर व फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो मृतक के पिता ने अज्ञात हत्यारो के विरूद्ध रिर्पोट दर्ज करायी है। शीघ्र ही हत्यारो का सुराग लगाकर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गोली मारकर हत्या



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h4n8QB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop