साल का सबसे ठंडा दिन आज - Khabar NonStop
शिमला। सोमवार को पूरे देश में ठंड बढ़ी है, वहीं हिमाचल प्रदेश में अचानक तापमान में गिरावट के कारण समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। सोमवार इस वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा। प्रदेश का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। न्यूनतम तापमान में ही नहीं अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।
शीत सत्र: तीन तलाक खत्म करने का विधयक ला सकती है सरकार
तापमान पहुंचा शून्य
केलंग, कल्पा व मनाली में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। केलंग में तापमान जमाव बिंदु से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। इससे जनजातीय क्षेत्रों में पानी जमना शुरू हो गया है व लोगों को पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को प्रदेश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जबकि मनाली में 11 मिलीमीटर बारिश, भुंतर में पांच, कोटखाई, सराहन, और जंजैहली में दो एमएम बारिश हुई है।
कुछ प्रदेशों में निकली धूप
प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान साफ होने के कारण धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण प्रदेशभर में ठिठुरन रही। लाहुल में लोगों की दिक्कतें बरकरार हैं। बर्फबारी से कुंजुम दर्रा बंद होने के चलते स्पीति घाटी का लाहुल से संपर्क कट गया है। मैदानी क्षेत्रों में गिने जाने वाले जिला ऊना में भी न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AlHIE2
Comments
Post a Comment