sss

; //]]>

सैनी समाज के आह्वान पर कई सैनियों ने छोड़ा चुनाव मैदान - Khabar NonStop

bjp

बुलंदशहर। सिकन्द्राबाद। नगर पालिका पर कब्जा बरकरार रखने की गरज से सक्रिय सैनी समाज के आह्वान पर प्रत्याशीयों ने चुनाव मैदान से हटने का फैसला किया है। जबकि पूर्व चेयरमैन बिशन सैनी ने अपनी पत्नी के पक्ष में नाम वापस लिया है। दस के बावजूद सैनी समाज के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटें हुए है।

तीन सैनी प्रत्याशी अभी भी मैदान में डटें

वर्तमान निकाय चुनाव में पालिका अध्यक्ष पद पर भाग्य आजमाने में सैनी समाज के लोगों ने नामांकन किया था। उधर भाजपा ने त्रिलोक सैनी को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। सैनी समाज अध्यक्ष पद पर सैनियों का कब्जा बरकरार रखने की गरज से सक्रिय हो गया है। सैनियों की पंचायत के अनेक दौर चले। मगर सैनी समाज के सरमाएदार किसी एक नाम पर एक राय नहीं बना सके। रविवार की रात्री में हुई पंचायत में पूर्व चेयरमैन महासिंह सैनी उनके पुत्र विवेकानन्द सैनी और पुत्र वधु सुमन समाज के आवाहन पर चुनाव मैदान से हटने पर रजामंद हो गए और उन्होने सोवार को अपने अपने नाम वापस ले लिए। जबकि पूर्व पालिका अध्यक्ष बिशन सिंह सैनी ने अपनी पत्नी इन्द्रा सैनी के पक्ष में अपना नाम वापस लिया। सैनी समाज के एक व्यक्ति ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। इस तरह इस तरह सैनी समाज के पाॅच लोग चुनाव मैदान से हट गए है। जबकि त्रिलोक सैनी, पूर्व चेयरमैन इन्द्रा सैनी व लक्ष्मण सैनी अभी भी मैदान में डटे है। जबकि सोमवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है। नाम वापसी को लेकर तहसील कार्यालय पर देर दोपहर तक गहमा गहमी का आलम रहा था। सैनी समाज के प्रधान भीम सिंह सैनी ने बताया कि चुनाव मैदान में मौजूद अन्य सभी प्रत्याशियों से भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होने इस बार भी सैनी समाज की एकता का दम भरा है।

गुजरात चुनाव में शिवसेना ने बीजेपी को दिया झटका

1997 से सैनी समाज का कब्जा

गौरतलब है कि, नगर पालिका पर 1997 से सैनी समाज का कब्जा है। 1997 में भाजपा ने राकेश गर्ग का टिकट काट कर महासिंह सैनी को चुनाव मैदान में उतारा था और वे विजयी हुए थे। 2007 में भाजपा ने सैनी कार्ड खेलकर बिशन सिंह सैनी को चुनाव लड़ा कर पालिका अध्यक्ष पद पर दोबरा कब्जा किया था। 2012 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बिशन सैनी ने अपनी पत्नी इन्द्रा सैनी को निर्दलीय चुनाव लड़ा कर विजयश्री हासिल की थी। इस बार भाजपा ने फिर से सैनी कार्ड के जरिए पलिका पर शासन करने का सपना संजोया है। लेकिन इस बार दो और सैनी प्रत्याशियों के चुनाव मैदान मेे रहने से सैनी समाज और भाजपा के विजय रथ के रास्ते आसान नही है।

चित्रकूट: विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त जारी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AEcRzz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop