योगी: बदमाश जेल में जाएगा या यमराज के पास - Khabar NonStop
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त लहजे में बात की। उन्होंने यहां कानून व्यवस्था के पुख्ता होने का दावा करते हुए बदमाशों को चेतावनी भी दी। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि इलाके में व्यापारियों का अपहरण होता था, लूट की घटनाएं भी होती थीं। अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी बदमाश ने ऐसा किया तो वो जेल में होगा या यमराज के पास होगा। योगी ने ये भी कहा कि मुजफ्फरनगर के नौजवानों को फर्जी मुकदमों में नाम दर्ज कराने की अब किसी की हिम्मत नहीं है।
यूपी को मिली सौगात, सीएम योगी से मिलेंगे बिल गेट्स
8 महीनों में कोई दंगा नहीं
योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में ये भी कहा कि पिछले 8 महीनों में सूबे में कोई दंगा नहीं हुआ है। योगी सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ है। लेकिन जो कानून से टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा।
मेरे लिए हर जनपद गोरखपुर
इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि उनकी सरकार में पूरे राज्य का विकास होगा। अगर प्रदेश में 24 घंटे बिजली होगी, तब ही गोरखपुर में होगी। योगी जी ने साथ में ये भी कहा कि मेरे लिए हर जनपद गोरखपुर है। पूरा प्रदेश एक परिवार है और विकास में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पीछे नहीं रहेगा।
यूपी में 22 नवंबर से निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो रही है। अयोध्या से योगी आदित्यनाथ ने चुनावी यात्रा का शंखनाद किया था। जिसके तहत शनिवार को वो प्रचार के लिए वे मुजफ्फरनगर पहुंचे थे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AZzaQb
Comments
Post a Comment