कार्तिक मेला में दूर दराज से आए लोग - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। छोटी काशी अनूपशहर के लक्खी कार्तिक पूर्णिमा गंगास्नान पर्व के तृतीय दिन सैकडों श्रद्धालुओं ने गंगास्नान करके दान-पुण्य किये है। मेला बाजार में ग्रामीणों द्वारा जमकर खरीददारी की जा रही है।
सीएम योगी के दावे हवाई, पुलिसिया संरक्षण में चलता है अवैध खनन का धंधा
दूरदराज से आए लोग
छोटी काशी के नाम से वर्णित तीर्थनगरी अनूपशहर के लक्खी कार्तिक पूर्णिमा गंगास्नान पर्व के तीसरे दिन भी दूरदराज से आये सैकडों श्रद्धालुओं ने गंगास्नान करके भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण करके दान-पुण्य किये। मंदिरों देवालयों में मत्था टेककर मनौतियां मानी गई। कार्तिक मेला बाजार में ग्रामीण अंचलों से आये पुरूष-महिलाओं द्वारा ढोलक, चारपाई, बर्तन, क्राकरी, ज्वैलरी, सौंदर्य प्रसाधन, बच्चों के कपडे, खेल खिलौना, खजला, जलेबी आदि की जमकर खरीददारी की गई व चरख, झूला, काला जादू, खेल-तमाशा आदि का जमकर लुफ्त उठाया।
सुरक्षा गार्ड को गोली मारने वाला एसएसबी कांस्टेबल गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zm5Kvq
Comments
Post a Comment