टेम्पो और मैजिक की भिड़ंत दो घायल - Khabar NonStop
पीलीभीत-टेम्पो और मैजिक की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के सड़ा गौटिया के पास की बताई जा रही है।
मथुरा। दो ट्रकों में भिडंत से रेल हादसा होते-होते बचा
क्या है पूरा मामला
मामला थाना गजरौला क्षेत्र के कल्याणपुर नौगवां का है जहाँ से पीलीभीत आ रहे टेम्पो यूपी 26 t 2496 की सामने से आ रहे मैजिक से जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। टेम्पो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हरीश कुमार (26) कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र का निवासी है दूसरी युवती गिरजा देवी (18) थाना न्यूरिया क्षेत्र के सैजना मरोरी की निवासी है। घटना की सुचना डायल 100 को दी गयी। मौके पर पहुँची डायल 100 पुलिस कर्मियो ने 108 एम्बुलेंस के द्वारा घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
क्या कहना है घायल युवती की माँ का
घायल गिरजा देवी की माँ ने बताया कि टेम्पो में 17 सवारियाँ सवार थी। और टेम्पो चालक शराब के नशे में था। साथ ही टेम्पो को काफी तेज गति से दौड़ा रहा था। सामने से आ रहे मैजिक से टकरा गया।
दो ट्रकों की भिडंत में 3 गंभीर घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zbkaOM
Comments
Post a Comment