वायरल फोटो पर महिमा ने बयां किया अपना दर्द - Khabar NonStop
बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी काफी लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं और जब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तो उनका दर्द छलक पड़ा। महिमा अपना दर्द बयां किया आखिर क्यों वो फिल्मों से दूर होती गयीं।
दरअसल, महिमा चौधरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो काफी मोटी नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने अपने एक हाल ही में दिए इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं सिंगल मदर थी और मुझे अपनी बच्ची की परवरिश के लिए पैसे चाहिए थे। फिल्मों में काफी समय लगता है और मैं इतने समय तक काम नहीं कर सकती थी। पैसे कमाने के लिए मैंने शोज जज करना, फंक्शन में जाना और रिबन काटना शुरू कर दिया। अब मुझे लगता है कि मेरा ये फैसला बिल्कुल गलत था। उन कामों ने बतौर एक्ट्रेस मुझे खराब कर दिया है।’
बता दें कि, महिमा ने साल 2006 में आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। उनकी 8 साल की एक बेटी भी है। बॉबी से तलाक के सवाल पर उन्होंने कहा- ‘जब मुझे नया प्यार मिल जाएगा, तब मैं तलाक की औपचारिकता पूरी कर लूंगी।’
भंसाली के ऑफिस के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yO5DLX
Comments
Post a Comment