sss

; //]]>

भारत में मोटापा और एनीमिया गंभीर समस्या: रिपोर्ट - Khabar NonStop

Global Nutrition Report 2017

भारत में मोटापे समस्या गंभीर बनती जा रही है ये हम नहीं बल्कि एक वैश्विक रिपोर्ट में सामने आया है जिसके मुताबिक भारत कुपोषण के साथ साथ मोटापे की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है।

दरअसल ‘द ग्लोबल न्यूट्रिशन रिपोर्ट 2017’ में बताया गया है कि, देश की आधी महिलाएं एनिमिया (खून की कमी) से जूझ रही हैं जबकि कम से कम 22 प्रतिशत वयस्क महिलाएं मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं। ‘द ग्लोबल न्यूट्रिशन रिपोर्ट 2017’ में भारत सहित 140 देशों में कुपोषण की स्थिति पर स्टडी हुई है जिसमें बताया गया है कि, देशों में कुपोषण के तीन रूप हैं जिनमें बच्चों में विकास की कमी, मां बनने की उम्र वाली महिलाओं में खून की कमी और अधिक वजन वाली वयस्क महिलाएं शामिल हैं। ताजा आंकड़ो के मुताबिक 5 वर्ष से कम के 38 प्रतिशत बच्चे विकासहीनता से प्रभावित हैं जिसमें बच्चों की लंबाई पोषक तत्वों की कमी के कारण अपनी उम्र से कम रह जाती है और इससे उनकी मानसिक क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

ब्लैक कॉफी पीने से दिल की बीमारी का खतरा होता है कम

‘द ग्लोबल न्यूट्रिशन रिपोर्ट 2017’ के मुताबिक दुनिया में 15-49 उम्र की 61.4 करोड़ महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं जिसमें भारत की महिलाएं सर्वाधिक है। यहां 15-49 उम्र की कुल महिलाओं में से 51 फीसद को एनीमिया है। इसके अलावा भारत में 18 वर्ष से अधिक उम्र की तकरीबन 22 फीसद महिलाएं (प्रत्येक पांच में से एक) अधिक वजनी हैं।

इस रिपोर्ट के सामने आने से पता चलता है कि जल्द ही ये समस्या काबू में नहीं आयी तो आंकड़े और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं। महिलाएं अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

चाहते हैं गुड लुकिंग पर्सनालिटी तो करें इन चीजों का सेवन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jdRQrj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop