sss

; //]]>

दोहरे शतक के साथ विराट ने बनाया ये नया रिकॉर्ड - Khabar NonStop

Virat Kohli

 

इंडिया टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच के तीसरे दिन दोहरा शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट ने 213 रन बनाकर दोहरा शतक लगाया है और इस शतक सात उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

गंभीर ने जहीर को दी शादी की एक ख़ास नसीहत

ब्रैडमैन छोड़ा पीछे

दरअसल, विराट का कप्तान के रूप में यह पांचवां दोहरा शतक है और इस शतक के साथ उन्होंने कप्तान के रूप में सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने के मामले में ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है। ब्रैडमैन, ग्रीम स्मिथ और माइकल क्लार्क ने कप्तान के रूप में 4-4 दोहरे शतक लगाए थे। इन्हें पीछे छोड़ अब कोहली और कैरेबियाई दिग्गज ब्रायन लारा 5-5 दोहरे शतक लगाकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

विराट ने की द्रविड़ की बराबरी

यही नहीं भारत की तरफ से टेस्ट मैचों में दोहरे शतक लगान के मामले में विराट अब राहुल द्रविड़ की बराबरी पर हैं। द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 5 दोहरे शतक लगाए थे जबकि विराट 62वें टेस्ट में ही 5 दोहरे शतक लगा लिए हैं। बता दें कि, ब्रैडमैन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में शीर्ष पर हैं। ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 12 दोहरे शतक लगाए थे और वहीं, कुमार संगकारा 11 दोहरे शतकों के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान हैं।

IND VS SL: टीम इंडिया ने 610 रन बनाकर पारी की घोषित



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AcaX9h

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop