मंदिर तोड़ने पर हुआ बवाल, माहौल तनावपूर्ण - Khabar NonStop
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक मंदिर टूटने पर बवाल की खबर है। जिले के भानुप्रतापपुर में प्रशासन ने संतोषी माता का मंडित तोड़ दिया। मंदिर टूटने से नाराज़ स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। प्रशासन ने यह मंदिर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तोड़ा है।
छात्र-छात्राओं को दाखिला लेने से पहले ऑनलाइन बतानी होगी ये बात
लोगों ने पुलिस पर किया पथराव
जानकारी के मुताबिक प्रशासन सुबह ही अतिक्रमण हटाने भानुप्रतापपुर पहुँच गया। अतिक्रमण हटाते समय अवैध रूप से बने संतोषी माता के मंदिर को प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में तुड़वा दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। लोगों ने प्रशासन और पुलिस बल पर भी पथराव किया।
स्कूल में रहस्यमयी तरीके से बेहोश हो रहे बच्चे, 13 बच्चे भर्ती
माहौल तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन करते हुए लोग भानुप्रतापपुर थाने पहुँच गये। लोगों ने थाने के बाहर लगे पोस्टर को आग लगा दी और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों पर करवाई की मांग की है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने नियुक्त किए विधानसभा प्रभारी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A3nF91
Comments
Post a Comment