sss

; //]]>

गुजरात: यहाँ पर एकलौते वोटर के लिए बनाया गया पोलिंग बूथ - Khabar NonStop

Election Commission

अहमदाबाद। जीवित लोकतंत्र के लिए सबसे अहम बात होती है शत प्रतिशत मतदान। जागरूक मतदाता और शत प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग ही लोकतंत्र को और सशक्त व मजबूत बनाता है। चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव भी कहा जाता है। देश के दो राज्यों गुजरात और हिमाचल में लोकत्रंत के उत्सव की झलक देखने को मिल रही है। चुनाओं में हरेक नागरिक के मतदान की व्यवस्था चुनाव आयोग करता है। चुनाव आयोग हरेक नागरिक को मतदान केंद्र तक पहुँचने की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करता है। इसी प्रक्रिया में गुजरात चुनाव आयोग ने गिर सोमनाथ जिले में अकेले वोटर के लिए पोलिंग बूथ बनवाया है।

गुजरात चुनाव: पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर मांगा फिर सेवा करने का मौका

ये हैं बानेज के एकमात्र वोटर

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में स्थित बानेज गाँव में महंत भारतदास एकलौते वोटर हैं। गुजरात के एशियाई शेरों के गिर सेंचुरी के अन्दर चुनाव आयोग ने एकलौते वोटर के लिए मतदान केंद्र बनाया है। गिर सेंचुरी के अन्दर किसी के रहने की इजाजत नहीं है। यहाँ पर सेंचुरी के अन्दर बनेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी महंत भारतदास गुरु दर्शन दास रहते हैं।

इनके लिए बेहद खास होगा गुजरात चुनाव, सेक्स चेंज करवाकर बनीं लड़की

IamGujarat.com की टीम से वहां के मतदान अधिकारी ने बताया कि, ‘यह सुनिश्चित करने के लिए महंत अपना वोट दे सकें, हम हर चुनाव में पोलिंग बूथ बनाते हैं।’ उन्होंने बताया, “अन्य पोलिंग बूथों की तरह यहां बानेज में एक वोटर के लिए भी पूरे कर्मचारी आते हैं। इसमें मतदान अधिकारी, दो चुनाव एजेंट, एक चपरासी, दो पुलिसकर्मी और एक सीआरपीएफ जवान मतदान खत्म होने तक ड्यूटी करते हैं। गुजरात में पहली बार वीवीपीएटी ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा, इसको देखते हुए हाल ही में बानेज में वोट देने की प्रक्रिया को बताया गया था।”

गुजरात चुनाव: ‘कांग्रेस’ के निमंत्रण पर BJP नेता यशवंत सिन्‍हा जाएंगे गुजरात

महंत ने यह कहा

चुनाव आयोग की तरफ से किये गए इस इंतजाम के बारे में महंत भारत दास ने कहा, “एक वोट के लिए चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का हिस्सा होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह देश के लोकतंत्र के लिए गौरव की बात है।” महंत ने कहा, “मैं चाहता हूं कि पूरे देश में चुनाव के दौरान 100 प्रतिशत वोट पड़े, जैसे मैं जंगल में रहकर वोट दे रहा हूं। वर्ष 2002 से मैं यहां पर वोट दे रहा हूं और मेरे लिए पूरा पोलिंग बूथ बनाया जाता है जो यह बताता है कि भारत अपने लोकतंत्र को कितना महत्व देता है।” महंत ने जंगल की ज़िन्दगी के बारे में कहा था, “अक्सर रात को शेर मंदिर परिसर में आते हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने किसी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। दिन में यहां पूजा के लिए कई भक्त और पर्यटक आते हैं। इस मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है। यहां महाभारत काल में पांडव आए थे और कुंती को प्यास लगने पर अर्जुन ने जमीन पर तीर मारकर जलधारा निकाली थी। इससे यहां एक जलाशय बन गया। सूखा पड़ने पर भी ये जलाशय नहीं सूखता है।”

मुस्लिम वोटर्स को रिझाने के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान…



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hVnfv1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop