हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस मनाकर दिया निर्देश - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ 0 रोशन जैकब ने शासन के निर्देश पर जनपद में प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है।
रोशन जैकब ने किया लोर गन हाउस का निरीक्षण
इन निर्देशों पर दे ध्यान
उन्होंने कहा कि अधिकतर देखा जाता है कि दो पहिया वाहनों पर सवार व्यक्तियों का हेलमेट न पहनना एवं चार पहिया वाहनों में सवार व्यक्तियों द्वारा सील बेल्ट का प्रयोग न करना ही सड़क दुर्घटनाओं में उनकी मृत्यु या चोटों का मुख्य कारण है जबकि दो पहिया वाहन चालकों एवं उस पर बैठने वाले पीलियन राईडर्स को भी हेलमेट पहनना दिनांक 11 अगस्त 2016 से अनिवार्य किया जा चुका है और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाया जाना भी अनिवार्य है।
यूपी को कभी चाचा ने लूटा को कभी भतीजे ने: संगीत सोम
जिलाधिकारी का कहना
जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि अधिकतर दो पहिया वाहन चालक एवं उसके पीछे बैठने वाले पीलियन राईडर्स द्वारा हेलमेट पहनकर वाहन नहीं चलाये जा रहे है तथा चार पहिया वाहन चालक द्वारा भी सीट बेल्ट लगाकर वाहन नहीं चलाये जा रहे है जिसके कारण वाहन दुर्घटना होने पर वाहन चालकों को गंभीर चोटें आती है अथवा उनकी मृत्यु तक हो जाती है। अतः नागरिकों को जागरूक करना आवश्यक है कि इन नियमों का अपने जीवन रक्षा के लिए आवश्यक रूप से पालन करें इसके लिए सप्ताह के एक दिन प्रत्येक बुधवार को हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस के रूप में आयोजित किया जाये।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AucP0l
Comments
Post a Comment