sss

; //]]>

बुलंदशहर में दो समुदाय भिड़े आपस में, चली गोलियां और पत्थर - Khabar NonStop

 blood clash

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में वाहन को साइड न देने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने कालोनी में घुसकर पथराव किया तो दूसरे पक्ष ने भी जमकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। बता दे कि पुलिस की जीप की चपेट में आकर एक युवक भी घायल हो गया। घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने चिकित्सालय के सामने जाम लगाने का भी प्रयास किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बुलंदशहर: सड़क किनारे मिले 3 युवकों के शव

दोनों पक्षों से हुई फायरिंग-पथराव, महिला घायल

अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर ब्लाक के निकट वाहन को साइड न देने को लेकर सोमवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद एक पक्ष की ओर से कई लोग एकत्र हो गए और दूसरे पक्ष की कालोनी में घुसकर पथराव शुरू कर दिया। यह देखकर दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में कालोनी निवासी शीशपाल व दूसरे पक्ष से एक महिला रम्मन गंभीर रूप से घायल हो गई।

अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त, इन धाराओं में होगी कारवाई

पुलिस जीप की चपेट में आया युवक

हंगामा-फायरिंग की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जीप की चपेट में आकर आलम घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला रम्मन व शीशपाल को हायर सेन्टर रेफर कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने अस्पताल के सामने जाम लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिसकर्मियों ने विफल कर दिया। इसको लेकर भीड़ और पुलिसकर्मियों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई।िर घटना की सूचना पर एसपी देहात ने मौके का निरीक्षण किया।

बुलंदशहर के एसएसपी ने जीती दिल्ली की हाफ मैराथान दौड़



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hPR2IA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop